RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिला जनगणना हस्तपुस्तिका प्रशिक्षण का दूसरा दिन संपन्न, 42 क्षेत्र पदाधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 19 जुलाई। भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत मकानों की गणना एवं सूचीकरण कार्य के बाद जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (ग्रामीण एवं नगरीय) से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा दिन शनिवार को समाहरणालय परिसर स्थित अनुमंडल सभागार में संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण जनगणना निदेशालय, बिहार के निर्देश तथा प्रधान जनगणना पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रखंड बड़हरा, नगर निगम आरा एवं जिले के सभी नगर निकायों के कुल 42 क्षेत्र पदाधिकारियों ने भाग लिया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 17 जुलाई से प्रारंभ होकर 25 जुलाई 2026 तक चलेगा।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में उपलब्ध शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, संचार, बैंकिंग, विद्युत, भूमि उपयोग तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के सर्वेक्षण एवं आंकड़ों के संकलन की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही जनगणना कार्य में उपयोग होने वाले मोबाइल ऐप के संचालन एवं डाटा प्रविष्टि का तकनीकी प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।जनगणना निदेशालय, बिहार द्वारा नामित प्रशिक्षक निलेश शुक्ला एवं नर्वदेश्वर कुमार श्रीवास्तव ने जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के विभिन्न प्रावधानों, प्रक्रियाओं एवं तकनीकी पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी तथा प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम में जिला जनगणना कोषांग के जाकिर हुसैन, निशा कुमारी, मनीषा कुमारी सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

गया:रेरा बिहार द्वारा आयोजित हुआ एक दिवसीय संवेदीकरण-सह-उन्मुखीकरण कार्यशाला।

rktvnews

दरभंगा:जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव ने बेनीपुर उपकारा का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर : विधायक राकेश रंजन ने पर्यटन मंत्री से की माँ महथिन माई महोत्सव को सरकारी मान्यता देने की मांग।

rktvnews

भोजपुर: नया साल, नई उमंग और सबके लिए सम्मान, ट्रांसजेंडरों के बीच मनाया नया साल।

rktvnews

नोएडा अंतरराष्ट्रीय विमानपत्‍तन को हवाई अड्डा लाइसेंस प्रदान किया गया।

rktvnews

…..इधर किशोर बाबू जब घर पहुँचे तब तक कंचन स्कूल जा चुकी थी…: अनायास

rktvnews

Leave a Comment