RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराधराष्ट्रीय

किसने और क्यों गिराया सामुदायिक भवन?

शाहपुर/भोजपुर(अनिल सिंह) ग्राम पंचायत सेमरियां के मुखिया भारत जी ओझा ने शाहपुर प्रखंड के सेमरियाँ ग्राम पंचायत के सामुदायिक भवन को असामाजिक तत्वों के द्वारा गिराए जाने के विरोध संबंधी एक पत्र बिहार विधान परिषद पटना(त्रिस्तरीय जन प्रतिनिधि) के सदस्य एवं भोजपुर जिलाधिकारी को सौपा।पत्र में दिए गए सूचना के माध्यम से मुखिया भरत जी ओझा ने आरोप लगाया है की दिनांक 19 फरवरी 2023 को बिना पंचायत की अनुमति के असामाजिक तत्वों द्वारा जेसीबी लगाकर भवन को गिरा दिया गया।इस बात की जानकारी होने पर उक्त स्थल स्थिती को देख उन्होंने दूरभाष के माध्यम से इसकी जानकारी वरीय पदाधकारियों को दी फिर भी अगले दिन दिनांक 20फरवरी 2023 को शेष बचे दरवाजा, छड़,खिड़की सहित अन्य सामानों की चोरी होने की भी बात कही। इस घटना पर विरोध जाहिर करते हुए उन्होंने कहा की यह भवन चुनावों में बूथ के रूप में उपयोग में लाया जाता है साथ ही यहां ग्राम सभाएं आयोजित होती है ।पत्र के माध्यम से उन्होंने इस असामाजिक कार्य को अंजाम देने वाले दोषियों की जांच कर अविलंब उन्हे दंडित करने की मांग की,ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो जिससे सरकारी संपत्ति की क्षति हो।

Related posts

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

घाटशिला विधानसभा उप चुनाव:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतगणना दलों के प्रशिक्षण सत्र को किया संबोधित, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:श्री राम नवमी महोत्सव द्वारा झांकी सदस्यों का सम्मान समारोह एवं प्रीतिभोज आयोजित।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

rktvnews

सभी प्रखंडों में जनसंवाद कार्यक्रम का होगा आयोजन!साप्ताहिक रोस्टर के अनुसार अगले दो माह तक सभी प्रखंडों के चिन्हित स्थलों पर किया जाएगा जनसंवाद:जिलाधिकारी

rktvnews

चंडीगढ़ में हिमालय की तर्ज पर मनोरम एआई-म्यूरल आर्ट के साथ ग्रैंड संडे होटल की शुरुआत।

rktvnews

Leave a Comment