RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

चतरा:उच्च न्यायालय /मानवाधिकार(राष्ट्रीय एवं राज्य मानवाधिकार आयोग) एवं लोकायुक्त से संबंधित मामले की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

चतरा/झारखंड 08 नवंबर।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त चतरा अबु इमरान के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता पवन कुमार मंडल की अध्यक्षता में उच्च न्यायालय/ मानवाधिकार(राष्ट्रीय एवं राज्य मानवाधिकार आयोग) एवं लोकायुक्त से संबंधित मामले में लंबित वादों की समीक्षा बैठक की गई।
बैठक में उच्च न्यायालय झारखंड में जिले के वादों को ससमय निबटारा के लिए अपर समाहर्त्ता ने लंबित वादों की विभागवार व अंचलवार समीक्षा की।
अपर समाहर्त्ता ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय के मामलों को प्राथमिकता देते हुए निष्पादन के कार्य में तेजी लाई जाये। न्यायालय के लंबित मामलों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने गंभीर और जटिल मामलों को अविलंब निष्पादित करने की बात कही।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी चतरा सुरेंद्र उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सुधीर दास, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी वैभव सिंह, सहकारिता पदाधिकारी नीलम कुमारी,अंचल अधिकारी समेत अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के आरामबाग में 7,200 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

rktvnews

रामगढ़:पत्र सूचना कार्यालय रांची द्वारा क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’ का आयोजन।

rktvnews

विधानसभा अध्‍यक्ष का लंदन में स्‍वागत।

rktvnews

देवघर:नगर निगम अन्तर्गत नरेन्द्रदेव भवन में आयोजित सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम में उपायुक्त हुए शामिल।

rktvnews

मंत्री परिषद ने 9 एजेंडों पर लिए निर्णय।

rktvnews

उज्जैन:ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर की धूमधाम से निकली श्रावण माह के चतुर्थ सोमवार की सवारी।

rktvnews

Leave a Comment