RK TV News
खबरें
Breaking News

सीसीआई ने ग्रीनको एनर्जीज़ प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सिक्किम ऊर्जा लिमिटेड (पूर्व में तीस्ता ऊर्जा लिमिटेड) में अतिरिक्त शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 08 मई।भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने ग्रीनको एनर्जीज़ प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सिक्किम ऊर्जा लिमिटेड (पूर्व में तीस्ता ऊर्जा लिमिटेड) में अतिरिक्त शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी प्रदान की है।
ग्रीनको एनर्जीज़ भारत में निगमित एक सीमित देयता कंपनी है। यह ग्रीनको मॉरीशस की पूर्ण स्वामित्व वाली (अप्रत्यक्ष रूप से) सहायक कंपनी है। ग्रीनको मॉरीशस का पूर्ण स्वामित्व मॉरीशस में निगमित कंपनी ग्रीनको एनर्जी होल्डिंग्स (जीईएच) के पास है, जो ग्रीनको समूह की कंपनियों की होल्डिंग कंपनी है। जीईएच एक निवेश होल्डिंग कंपनी है, जिसका भारत में बिजली उत्पादन क्षेत्र में संलग्न कंपनियों के पोर्टफोलियो में निवेश है।
सिक्किम ऊर्जा एक विशेष प्रयोजन वाहन है, जिसे उत्तरी सिक्किम, भारत में 1200 मेगा वाट (एमडब्ल्यू) (प्रति 200 मेगावाट की 6 इकाइयां) पनबिजली परियोजना के कार्यान्वयन के उद्देश्य से निगमित किया गया है।
इस संबंध में, सीसीआई का विस्तृत आदेश शीघ्र ही आएगा।

Related posts

पटना:सावन समा गया आँखों में,नींद नही आती रातों में ..!

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 22 अगस्त 25

rktvnews

भोजपुर:लिखित समझौतें के बाद छात्र जदयू का आमरण अनशन हुआ समाप्त।

rktvnews

भोजपुर:आज राज्य स्तर पर “महिला संवाद” का होगा शुभारंभ,भोजपुर जिले में 1398 ग्राम संगठनों के माध्यम से होगा संचालित।

rktvnews

पटना:बिहार में आपदा जोखिम न्यूनीकरण रोडमैप 2.0: नई दिशा और रणनीतियों पर चर्चा।

rktvnews

मोदी के बाद की बीजेपी!

rktvnews

Leave a Comment