RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

हनुमानगढ़:हीट वेव से बचाव के लिए बच्चों ने माता-पिता के नाम लिखी पाती।

RKTV NEWS/हनुमानगढ़(राजस्थान)08मई। ‘‘पूजनीय माता जी-पिता जी। सादर प्रमाण। मैं बताना चाहती हूं कि जिले में तेज गर्मी और लू की प्रबल संभावनाएं है। इसलिए आप घर से जरूरी कार्य होने पर ही बाहर जाए। पानी पीते रहे, सिर पर टोपी या कपड़ा जरूर रखे। हल्के कपड़े पहने। साथ ही, मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए घर और आसपास में मच्छर नहीं पनपने दें।‘‘
मंगलवार को कुछ ऐसे ही शब्दों के जरिए जिले के हजारों विद्यार्थियों ने अपने भाव कागज पर उकेरे और माता-पिता और आमजन को लू से बचाव की सावधानियां बरतने के लिए अपील की। जिला कलेक्टर काना राम की पहल पर जिले के सभी विद्यालयों में हीट वेव पाती लिखी गई। सुबह 9 बजे विद्यार्थियों ने परीक्षा की तरह बैठकर पाती लिखी।
विद्यालय प्रबंधन ने भी बच्चों के प्रयासों को सराहते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। साथ ही, लू और मौसमी बीमारियों से बचाव और सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि लोकसभा आम चुनाव में भी 81 हजार बच्चों ने वोट पाती लिखकर मतदान के लिए अपील की थी। यह प्रयास वल्र्ड बुक आॅफ रिकाॅर्ड्स में भी दर्ज किया गया है।
जिला कलेक्टर काना राम ने बताया कि बच्चों ने पाती लिखते हुए बड़ा संदेश दिया है। हमें जागरूक नागरिक होने के नाते लू और मौसमी बीमारियों से स्वयं का और परिवार का बचाव करना होगा। इनमें बचाव ही उपचार है। उन्होंने कहा कि बचाव में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों की पालना करनी चाहिए।

Related posts

मंत्रिमंडल ने 2025-2026 की अवधि के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की उप-योजना के रूप में कमांड क्षेत्र विकास और जल प्रबंधन के आधुनिकीकरण को मंजूरी दी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के स्थापना दिवस के अवसर पर उसके वीर कर्मियों को नमन किया।

rktvnews

भोजपुर:रो. मंजीत आनंद बने रोटरी क्लब आरा के प्रेसिडेंट, पद ग्रहण कर बोले जन सेवा से क्लब होगा प्रतिष्ठित।

rktvnews

भोजपुर:सदर प्रखंड के आधा दर्जन गावों के गेहूं की फसल में भयंकर अग्नि कांड, सैकड़ों किसानों की फसल नष्ट: क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

भोजपुर:सरदार रघुवंश नारायण सिंह की जयंती सह भूमि पूजन कार्यक्रम हर्षोल्लास संपन्न।

rktvnews

विश्व एड्स दिवस 2024

rktvnews

Leave a Comment