RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

पूर्णिया: 154.08 ग्राम स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार।

RKTVNEWS/पूर्णिया( बिहार)04 मई। कल दिनांक 03.05.2024 को सदर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली की दमका चौक की तरफ टोटो पर सवार होकर तीन व्यक्ति स्मैक के साथ पूर्णिया सीटी आ रहे है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं स्मैक की बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक के द्वारा एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने थानाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के साथ दमका चौक पर वाहन जाँच प्रारंभ किया। वाहन जाँच के क्रम में दमका चौक पर एक टोटो को रोका गया तो उसमें से एक सवारी उतरकर भागने लगा एवं उसके साथ दो अन्य व्यक्ति भी टोटो से उतरकर भागने का प्रयास किये, जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़ाये व्यक्तियों की विधिवत तलाशी ली गयी तो उनके पास से क्रमशः 50.04 ग्राम, 56.02 ग्राम एवं 48.02 ग्राम कुल मात्रा 154.08 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। बरामद स्मैक को विधिवत जप्त करते हुए अभियुक्तों का गिरफ्तार कर विधि सम्मत कारवाई करते हुये न्यायिक हिरासत में भेजा गया है

गिरफ्तारी:

01.तैमूर आलम पे० स्व० इसराईल सा० बाघमारा महराजपुर थाना मुफस्सिल जिला-पूर्णियाँ।
02. जिकरूल्ला आलम पे०-सत्तार शेख सा०-बाबुन ग्राम थाना-कलियाचक,जिला-मालदा राज्य-पश्चिम बंगाल
03. जाहीर अली पे० मो० सदागर अली सा० बाघमारा महराजपुर थाना मुफस्सिल जिला-पूर्णियाँ।

Related posts

भारतीय राजस्व सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राष्ट्रपति से भेंट की।

rktvnews

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सपत्निक भगवान महाकाल के दर्शन कर की पूजा-अर्चना!सभी के कल्याण की कामना की।

rktvnews

भोजपुर:श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भजन संध्या एवं नृत्य का सावित्री श्याम संगीत महाविद्यालय में हुआ आयोजन।

rktvnews

पूर्वोत्तर सीमा पर दो अभियानों में डीआरआई ने 76 किलोग्राम मेथम्फेटामाइन की गोलियां जब्त कीं।

rktvnews

खैरागढ़:विश्वविद्यालय के लोक संगीत विभाग में ‘चौंरा से अंतरराष्ट्रीय मंच तक तीजन बाई’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय युवाओं के साथ ‘जय भीम पदयात्रा’ में हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment