RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में महिला एवं कार्मिक कल्याण कोषांग के कार्यों की समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)29 अप्रैल।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर,अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में आज महिला एवं कार्मिक कल्याण कोषांग के कार्यों की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
जिला पदाधिकारी द्वारा डी०पी०एम० जीविका से समन्वय स्थापित करते हुए प्रत्येक डिस्पैच सेंटर पर जीविका दीदियों के माध्यम से भोजनादि स्टॉल लगाने हेतु निर्देश दिया गया।
प्रचंड गर्मी को देखते हुए प्रत्येक डिस्पैच सेंटर पर सतू, खीरा, ककडी, तरबूज, ओ0आर0एस0 घोल के साथ शीतल पेयजल के लिए 10 मिटटी के बने घडे़ को रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही प्रत्येक डिस्पैच सेंटर एवं संग्रहण सेंटर पर मेडिकल टीम के लिए 02 कमरों की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया। प्रत्येक विधानसभावार 04 मॉडल मतदान केन्द्र बनाने का निर्देश दिया गया एवं सभी आवश्यक प्रबंध करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में अपर समाहर्ता बक्सर, नोडल पदाधिकारी महिला एवं कार्मिक कोषांग बक्सर, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भारत निर्वाचन आयोग ने आईआईआईडीईएम में 2,300 से अधिक प्रक्षेत्र स्तरीय चुनाव कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने में बड़ी उपलब्धि अर्जित की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:पर्यटन को मिली नई उड़ान, टूरिज्म कॉन्क्लेव में मिले 3000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

उद्योग हितधारकों को स्थिरता को अपनाना चाहिए और वैश्विक मानक स्थापित करने चाहिए: पीयूष गोयल

rktvnews

गंगा दशहरा: सेल्फी बनी मौत का कारण😟

rktvnews

भोजपुर:संकल्प से सिद्धि तक”एक विचार गोष्ठी सह बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री के मन की बात की 103 वें संस्करण को भाजपा भोजपुर द्वारा जिले भर के बूथो पर सुना गया।

rktvnews

Leave a Comment