RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

बेगुसराय पुलिस ने किया अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन।

RKTVNEWS/बेगुसराय (बिहार)15 अप्रैल।नीमाचाँदपुरा थानान्तर्गत ग्राम अझौर के भरारी चौर में एक मिनी गन फैक्ट्री का किया गया उद्भेदन। भारी मात्रा में अवैध हथियार बनाने वाले उपकरण के साथ03 देशी कट्टा व 02 कारतूस एवं 15 लीटर देशी शराब को किया गया जप्त करते हुए 2 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
14 अप्रैल को दिन में पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम अझौर के भरारी चौर में दिनेश साह एवं कुछ अन्य व्यक्तियों के द्वारा अवैध मिनीगन फैक्ट्री में अवैध हथियार का निर्माण तथा एक अन्य व्यक्ति द्वारा देशी चुलाई शराब का निर्माण किया जा रहा है।
प्राप्त सूचना को पुलिस अधीक्षक बेगूसराय को दिया गया तथा निर्देशानुसार अविलंब अनुमंडलपुलिस पदाधिकारी सदर-01 सुबोध कुमार के नेतृत्व में नीमाचादपुरा थानाध्यक्ष पु०अ0नि0रंजन कुमार ठाकुर तथा सशस्त्र बल नीमाचाँदपुरा के द्वारा त्यरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए 02 व्यक्तियों को पकड़ा गया तथा भारी मात्रा में अवैध हथियार बनाने की मशीन एवं अन्य उपकरणों तथा 15 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। जिसे विधिवत जप्त करते हुए पकड़ाए व्यक्तियों सनोज शर्मा एवं दिनेश साह दोनों जिला-बेगूसराय को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में अवैध मिनी गन फैक्ट्री के कारोबार में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातारछापेमारी की जा रही है।

Related posts

भोजपुर:भोजपुरी पेंटिंग को लेकर प्रभाव क्रिएटिव संस्था द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारम्भ।

rktvnews

विजाग नौसेना मैराथन के दौरान अतिरिक्त मील और मुस्कुराहट के साथ विजाग ने अनूठी अनुभूति प्रदान की।

rktvnews

रायपुर : नन्हें-मुन्ने बच्चों के लिए सर्व सुविधायुक्त पालना घर बनकर तैयार नन्हें-मुन्ने बच्चों के लिए!काम-काजी, माता-पिता की चिंता हुई दूर।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विशाल कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने रामनवमी पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 20 सितंबर 25

rktvnews

Leave a Comment