RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

महेन्द्रगढ़:स्कूल बस हादसे पर डीसी मोनिका गुप्ता ने की कार्रवाई,स्कूल की मान्यता रद्द करने की सिफारिश की।

जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए आदेश।

घायलों का हालचाल जानने के बाद सीएमओ को दिए बेहतरीन ईलाज के आदेश।

RKTV NEWS/महेंद्रगढ़/कनीना, 11 अप्रैल। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने आज कनीना के उन्हानी मोड़ पर हुए स्कूल बस हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने मृतक बच्चों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए इस मामले में लापरवाही के लिए जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए।
इससे पहले उपायुक्त ने हादसे के तुरंत बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम को अलर्ट कर घायलों का बेहतरीन ईलाज करने के निर्देश दिए। उसके बाद डीसी ने नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ व कनीना में पहुंच कर घायल बच्चों की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने उन्हानी मोड़ घटना स्थल पर पहुंच कर घटना के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने रेवाड़ी के मातृका अस्पताल व आदित्य न्यूरो अस्पताल में दाखिल घायल बच्चों का हालचाल पूछा।
उन्होंने सभी बच्चों के अभिभावकों को आस्वस्त किया कि बच्चों का बेहतरीन इलाज करवाया जाएगा। बच्चों के इलाज पर होने वाले खर्च का जिला प्रशासन इंतजाम कराएगा। उन्होंने मौके पर मौजूद सीएमओ डा रमेश चंद्र आर्य को निर्देश दिए कि वे अभिभावकों के संपर्क में रहें तथा हर संभव ईलाज करवाया जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता घायलों का अच्छे से अच्छा इलाज करवाना है।
डीसी ने बताया कि इस हादसे में जिम्मेदार के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। संबंधित स्कूल की मान्यता रद्द करने के लिए लिख दिया गया है। इस मामले में चालक, प्रिंसिपल तथा प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
डीसी ने बताया कि इस दुखद हादसे में 6 बच्चों की मौत हो गई है। कुल 34 बच्चे घायल हुए हैं तथा फिलहाल 19 का विभिन्न अस्पतालों में ईलाज चल रहा है।

Related posts

रोबोटिक्स के जरिए सोलर मॉड्यूल्स का रखरखाव व जल संरक्षण करेगा अदाणी ग्रीन।

rktvnews

सारण:प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के संचालन समिति की बैठक।

rktvnews

बक्सर:यूजीसी नेट में जननायक कर्पूरी ठाकुर विधी महाविद्यालय,बक्सर के संस्थापक की दो पोतियों ने उच्च स्कोर प्राप्त कर जिले का नाम किया रौशन।

rktvnews

इन्फोकोम इंडिया 2025 का काऊंटडाउन शुरू: एआई-संचालित समाधान, इमर्सिव डेमो और “हिडन जेम्स” की खास झलकियाँ।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सामान्य विधि व्यवस्था को लेकर की बैठक।

rktvnews

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी विनोद तावड़े 05 जून को आरा मे विभिन्न कार्यक्रमों मे करेंगें शिरकत।

rktvnews

Leave a Comment