
RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)26 जुलाई।जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय, बक्सर के संस्थापक व बक्सर सिविल कोर्ट के वरीय अधिवक्ता गणपति मंडल की दो पोतियां रिशिता और अस्मिता ने शिक्षा जगत की प्रतिष्ठित यूजीसी नेट परीक्षा 2025 में अच्छे स्कोर के साथ उतीर्ण होकर बक्सर जिला का नाम रौशन किया है। जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय बक्सर के सचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की
अस्मिता ने 75.25 परसेंटाइल के साथ नेट पीएचडी किया है तो उसकी छोटी बहन रिशिता ने 99.23 परसेंटाइल के साथ JRF क्वालीफाई किया है। रिशिता ने पिछले वर्ष भी नेट क्वालीफाई किया था। दोनों बहने बक्सर के वुड स्टॉक की छात्रा रही है और पटना विश्वविद्यालय से MA पॉलिटिकल साइंस से अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्णेन हैं मां संगीता देवी अपनी दोनों उत्तीर्ण बेटियों को तीसरी बेटी और बेटे के साथ उनके उज्वल भविष्य की कामना करते हुए मिठाईयां खिलाकर खुशियां मना रही हैं तो जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय के सचिव सह सीनेट सदस्य डॉ. विनोद कुमार सिंह, प्राचार्य डॉक्टर कृष्ण अली अल्बर्ट ,प्रोफेसर मंगल सिंह, अखिलेश मंडल , माला दास ,पुष्पा सिंह, उपेंद्र सिंह , अलका कुमारी,अरुण कुमार सिंह ,जैनेंद्र सिंह और देवेंद्र सिंह वगैरह ने अस्मिता और रिश्ता को बधाइयां दी हैं। महाविद्यालय के अध्यक्ष दादा गणपति मंडल ने भी बधाई दी है एवं महाविद्यालय के पुस्तकाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने भी अपनी दोनों बेटियों को बधाई के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
