RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के संचालन समिति की बैठक।

RKTV NEWS/सारण( छपरा)1 अक्टूबर।मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के माध्यम से शहरी क्षेत्रों के विकास से संबंधित योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है।
इस योजना के माध्यम से शहरी क्षेत्रों के समग्र विकास हेतु आवश्यक सड़क, नाला, पार्क , पार्किंग स्थल, स्ट्रीट लाइटिंग, हाई मास्ट लाइट, जल निकायों का जीर्णोद्धार, घाट का निर्माण आदि से संबंधित योजनाओं का क्रियान्वयन किया जायेगा।
आज  मंत्री विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार -सह- प्रभारी मंत्री सारण जिला सुमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में संचालन समिति की बैठक आहुत की गई।
सारण जिला क्षेत्र के सभी सदस्य बिहार विधान परिषद एवं बिहार विधान सभा के साथ शहरी निकायों के समग्र विकास से संबंधित योजनाओं की प्राथमिकता सूची पर चर्चा की गई।
सभी सदस्यों से प्राप्त प्राथमिकता सूची के आधार पर योजनाओं का प्राक्कलन तैयार किया जायेगा। योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति के उपरांत अग्रेतर कार्रवाई हेतु विभाग को भेजा जायेगा।
बैठक में  विधान पार्षद सच्चिदानंद राय एवं वीरेंद्र नारायण यादव,  विधायक छपरा सी एन गुप्ता, विधायक मढ़ौरा जितेंद्र राय, विधायक परसा छोटेलाल राय, जिलाधिकारी अमन समीर, पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष, नगर आयुक्त छपरा नगर निगम, सभी अनुमंडल पदाधिकारी,सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

रायपुर : कृषि महाविद्यालय के कैडेट्स ने सीखे विमान उड़ाने के गुर।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महेश्वर में किया शस्त्र-पूजन।

rktvnews

सारण जिला के 277 पैक्सों के अध्यक्ष एवं प्रबंधकारिणी समिति के सदस्यों का चुनाव नवंबर-दिसंबर में 5 चरणों में संभावित।

rktvnews

नवादा:शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गयी।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:जन आरोग्य समिति के क्रियाकलापों एवम इसके सुचारू संचालन में उनकी भूमिका विषय पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

हे माँ शारदे! तू वीणा बजा दे!

rktvnews

Leave a Comment