RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सामान्य विधि व्यवस्था को लेकर की बैठक।

सभी पदाधिकारियों को विधि व्यवस्था के मामलों में सजग एवं सतर्क रहते हुये त्वरित कार्रवाई का निदेश।

RKTVNEWS/सारण (बिहार)14 अगस्त।जिला में सामान्य विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर आज जिलाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बैठक किया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधि व्यवस्था सामान्य बानाये रखने को लेकर सभी पदाधिकारियों को सजग एवं सतर्क रहने को कहा गया। श्रावणी मेला की शेष अवधि एवं श्रावण मास की अंतिम सोमवारी के अवसर पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया। इसके लिये सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी थाना प्रभारी को स्पष्ट रुप से निदेश दिया गया।
25 अगस्त को होने वाले चल्लुम को लेकर स्थानीय स्तर पर शांति समिति की बैठक आहुत कर तमाम चीजों पर नजर रखने को कहा गया।
असामाजिक तत्वों के विरूद्ध बी एन एस एस की धारा 126 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई तथा उपयुक्त मामलों में में सीसीए के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
भूमि विवाद से संबंधित वैसे मामले को विधि व्यवस्था की दृष्टिकोण से संवेदनशील हों, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को स्वयं सुनवाई करने का निदेश दिया गया। इस सुनवाई में भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता को भी अनिवार्य रूप से मौजूद रहने को कहा गया।
बैठक में अपर समाहर्त्ता, विभिन्न जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी तथा थाना प्रभारी जुड़े थे।

Related posts

शेमारू एंटरटेनमेंट इस वैलेंटाइन सीज़न लेकर आ रहा है अपनी ओरिजिनल वेब सीरीज़ ‘दिल धोखा और डिज़ायर’

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पटना पक्षी अभयारण्य और छारी-ढांड में नए रामसर स्थलों का स्वागत किया।

rktvnews

पटना यूनिवर्सिटी वार्षिक खेल का दूसरा दिन।

rktvnews

सारण:बेहतर प्रशिक्षण के लिए छात्रों को मैट्रिक स्तर पर ही प्रोत्साहित किया जाना चाहिए- डीएम

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:हल्कावार राजस्व महाअभियान शिविर में किसी तरह की लापरवाही नहीं की जायेगी बर्दाश्त : जिला पदाधिकारी

rktvnews

उज्जैन:“मैं लाड़ली बहनों का मुख्यमंत्री नहीं मुख्य सेवक हूं” -मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

rktvnews

Leave a Comment