RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीयस्वास्थ्य

हर महीने की 14 तारीख को सभी 1.56 लाख आयुष्मान भारत- स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों पर स्वास्थ्य मेलों का होगा आयोजन

RKTV NEWS/नयी दिल्ली,स्वस्थ जीवन के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए पिछले साल शुरू किए गए “स्वस्थ मन, स्वस्थ घर” अभियान के एक हिस्से के तहत पूरे देश में 1.56 लाख आयुष्मान भारत- स्वास्थ्य और वेलनेस केंद्र (एबी-एचडब्ल्यूसी) में हर महीने की 14 तारीख को स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा। इन स्वास्थ्य मेलों के तहत योग, जुंबा, टेली-परामर्श, निक्षय पोषण अभियान, गैर-संक्रमणकारी रोगों की जांच व दवा वितरण, सिकल सेल रोग की जांच जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

इसके साथ 14 फरवरी 2023 को सभी एबी-एचडब्ल्यूसी में साइक्लोथॉन, साइकिल रैली या स्वास्थ्य के लिए साइकिल के रूप में शारीरिक व मानसिक कल्याण और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसे संवर्द्धित करने के लिए साइकिल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।दिल्ली में लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में ‘स्वास्थ्य के लिए साइकिल’ विषयवस्तु के साथ एक साइक्लोथॉन का आयोजन किया जाएगा। अस्पताल के परिसर में एक क्षेत्र को एक साइकिल स्टैंड के रूप में निर्धारित किया जाएगा।केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सभी स्वास्थ्य और साइकिलिंग को लेकर उत्साही लोगों को प्रेरित किया और सभी नागरिकों से अपने निकटतम एबी-एचडब्ल्यूसी में आयोजित होने वाले मेगा साइकिलिंग कार्यक्रम में हिस्सा लेने का अनुरोध किया।   डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा, “साइकिल चलाना हमारे शरीर को स्वस्थ, फिट और सक्रिय रखने के सर्वश्रेष्ठ तरीकों में से एक है। अधिक या कम, लंबी या छोटी साइकिलिंग, जैसा भी महसूस हो, साइकिल चलाएं, लेकिन साइकिल चलाएं!”।

Related posts

रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर बच्ची को मिला नया जीवन, परिवार में लौटी खुशियां।

rktvnews

इंदौर:सांवेर में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी का मंत्री सिलावट ने किया शुभारंभ।

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में विद्यालय परिवहन समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रारम्भ होगा स्वच्छता अभियान 2.0

rktvnews

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का शेरशाह सूरी मकबरा, सासाराम से शुरुआत।

rktvnews

श्री भूपेन्द्र यादव ने नई दिल्ली के राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में सफेद बाघ के बाड़े में सफेद बाघ के शावकों को छोड़ा।

rktvnews

Leave a Comment