RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

अजय भटनागर संभालेंगे नये पुलिस महानिदेशक का कार्यभार

रांची/झारखंड(नंदिता अजय अनुराग) झारखंड के नये पुलिस महानिदेशक बने अजय भटनागर।आईपीएस अफसर अजय भटनागर झारखंड के नए पुलिस महानिदेशक  बनाए गए हैं. उन्होंने नीरज सिन्हा की जगह ली है. बता दें कि नीरज सिन्हा कल यानि 11 फरवरी 2023 को झारखंड के पुलिस महानिदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं. अजय भटनागर 1989 बैच के झारखंड कैडर के आईपीएस अफसर हैं. अजय भटनागर फिलहाल सीबीआई में एडिशनल डायरेक्टर के पद पर सेवा दे रहे थे. अजय भटनागर सीआरपीएफ में बतौर आईजी भी सेवा दे चुके हैं. इससे पहले झारखंड सरकार ने तीस साल सेवा दे चुके 7 आईपीएस अफसरों के नाम पुलिस महानिदेशक पद के लिए भेजे थे. इनमें अजय भटनागर के अलावा अजय सिंह, अनिल पालटा, आरके मल्लिक, एसएन प्रधान, एमएस भाटिया, मुरारीलाल मीणा के नाम शामिल थे. लेकिन अंत में अजय भटनागर के नाम पर झारखंड के नए पुलिस महानिदेशक के तौर पर मुहर लगी।

 

Related posts

नारनौल:समाधान शिविर में आईं 42 शिकायतें।

rktvnews

जयपुर:मकर संक्रांति के अवसर पर सातों संभागों में एक साथ आयोजित हुआ भव्य पतंगोत्सव।

rktvnews

राजस्थान:उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को डीजीपी ने केंद्रीय गृह मंत्री पदक, अति उत्कृष्ट सेवा पदक , उत्कृष्ट सेवा पदक, एवं डीजीपी डिस्क से किया सम्मानित।

rktvnews

मां आरण्य देवी बी.एड कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

महाकुंभ:केंद्रीय संचार ब्यूरो महानिदेशक ने महाकुंभ मेले में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की प्रदर्शनी का किया अवलोकन।

rktvnews

भोजपुर:विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के नोडल पदाधिकारियों की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment