RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के नोडल पदाधिकारियों की बैठक आयोजित।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 अक्टूबर।आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार विभिन्न प्रवर्तन (Enforcement) एजेंसियों के नोडल पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को प्रभावित करने या प्रलोभन देने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली अवैध राशि, शराब, मादक पदार्थ (Narcotics) तथा मुफ्त उपहारों (Freebies) के अवैध परिचालन पर कड़ी निगरानी रखना था।
उप विकास आयुक्त भोजपुर ने सभी प्रवर्तन एजेंसियों को आपसी समन्वय स्थापित कर सख्त कार्रवाई करने, जब्ती की प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा जब्त की गई सभी वस्तुओं का विवरण इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम (Election Seizure Management System – ESMS) में त्वरित रूप से दर्ज करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर राज्य कर आयुक्त, सहायक आयुक्त (मद्य निषेध), उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

अगर देश को लोकतंत्रिक रहना है तो प्रेस को स्वतंत्र रहना चाहिए: सीजेआई चंद्रचूड़

rktvnews

रक्षा मंत्रालय व एफएसएसएआई ने सशस्त्र बलों के बीच मोटे अनाज के उपयोग और स्वस्थ भोजन प्रथाओं को बढ़ावा देने तथा सुरक्षित एवं पौष्टिक भोजन सुनिश्चित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी क्रिसमस की बधाई व शुभकामनायें।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल के समक्ष दून विश्वविद्यालय की कुलपति ने ‘‘वन यूनिवर्सिटी-वन रिसर्च’’ योजना के तहत चल रहे शोध कार्य की प्रगति पर दिया प्रस्तुतिकरण।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: रेल थाने ने संदिग्ध से की पूछताछ, निकला मोबाइल चोर।।

rktvnews

केंद्र के विरुद्ध फैसला सुना सुप्रीम कोर्ट ने मीडिया वन चैनल के प्रसारण पर लगी रोक हटाई।

rktvnews

Leave a Comment