RK TV News
खबरें
Breaking News

महाकुंभ:केंद्रीय संचार ब्यूरो महानिदेशक ने महाकुंभ मेले में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की प्रदर्शनी का किया अवलोकन।

महानिदेशक ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की प्रदर्शनी को जनोपयोगी और आकर्षक बताया

केंद्र सरकार की योजनाओं एवं नीतियों के बेहतर प्रचार प्रसार के लिए सीबीसी और पीआईबी के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।

प्रयागराज/उत्तर प्रदेश (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)02 फरवरी।सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की इकाई केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) के महानिदेशक योगेश कुमार बावेजा ने शनिवार को प्रयागराज महाकुंभ मेले में ‘जनभागीदारी से जन कल्याण’ और भारत सरकार के विगत 10 वर्षों में उपलब्धियों, कार्यक्रमों, नीतियों एवं योजनाओं पर लगायी गयी मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
मल्टीमीडिया प्रदर्शनी को देखकर महानिदेशक ने कहा कि इस प्रदर्शनी में भारत सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को उत्तम तरीके से प्रदर्शित किया गया है। एनामार्फिक वाल, एलईडी टीवी स्क्रीन वाल, होलोग्राफिक सिलेंडर जैसी नई तकनीक से विकसित इस मल्टीमीडिया प्रदर्शनी से आम लोगों को विभिन्न योजनाओं के बारे में बेहतर जानकारी मिल रही है। महानिदेशक ने कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की इस प्रदर्शनी में केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों को प्रदर्शित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों एवं पहलो से अवगत कराना है। जिससे वह इन नीतियों, कार्यक्रमों एवं योजनाओं का लाभ ले सके।
भ्रमण के दौरान महानिदेशक ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से महाकुंभ में किए जा रहे कार्यों का जायज़ा लिया तथा सीबीसी और पीआईबी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सीबीसी और पीआईबी के अधिकारियों को कार्य में समन्वयन स्थापित करने तथा प्रचार-प्रसार से जुड़े कार्यों के कुशल प्रबंधन के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।
महाकुंभ प्रयागराज में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा लगाई गई यह डिजिटल प्रदर्शनी जो 13 जनवरी से 26 फरवरी के बीच श्रद्धालुओं और आगंतुकों को भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं, नीतियों और राष्ट्रीय एकता के प्रयासों की जानकारी देने के लिए एक अनूठा माध्यम बनी हुई है। यह प्रदर्शनी ‘एकता ही समाज का बल है’ की थीम पर आधारित है, जिसमें ‘एक राष्ट्र, एक कर’, ‘एक देश, एक पावर ग्रिड’, ‘एक देश, एक राशन कार्ड’ जैसी पहलों के जरिये देश को जोड़ने के सरकार के प्रयासों को दर्शाया गया है। इसके साथ ही, जनभागीदारी से जनकल्याण की भावना को साकार करते हुए उद्यमिता, स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं को विशेष रूप से प्रस्तुत किया गया है। एलईडी स्क्रीन, डिजिटल डिस्प्ले और दृश्य-श्रव्य माध्यमों से यह प्रदर्शनी न केवल आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण का संदेश दे रही है, बल्कि आधुनिक तकनीक से जन-जन को जोड़ने का माध्यम भी बन रही है। श्रद्धालु यहां सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका के प्रति भी जागरूक हो रहे हैं।

Related posts

छत्तीसगढ़:शहीद पत्रकार मुकेश चंद्राकर को ‘लोकजतन सम्मान’, कल 24 जुलाई को रायपुर, प्रेस क्लब में होगा आयोजन, वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश देंगे मुख्य व्याख्यान।

rktvnews

आयोग की वेबसाइट और वोटर हेल्पलाइन एप पर देखे जा सकेंगे विधानसभा निर्वाचन के परिणाम।

rktvnews

नये जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा ने पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 29 सितंबर 25

rktvnews

गोपालगंज:उत्तर प्रदेश के अयोध्या से बिहार राज्य गोपालगंज होते हुए सीतामढ़ी तक फोर लेन राम जानकी मार्ग का होगा निर्माण।

rktvnews

संत विनोबा की 128वीं जयंती मनायी गयी!स्वतंत्रता आंदोलन के अजेय योद्धा थे संत विनोबा भावे:पूर्व कुलपति आचार्य धर्मेंद्र

rktvnews

Leave a Comment