RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

गोपालगंज: वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किए गए एटीएम बदल पैसा निकालने वाले अपराधी।

RKTV NEWS/गोपालगंज(बिहार) 06 अप्रैल। गोपालगंज पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया है।
विदित हो की चुनाव के मद्देनजर गोपालगंज एसपी के निदेश पर जिले भर में वाहन चेकिंग अभियान जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार 05 अप्रैल को हथुआ थाना द्वारा थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में थाना अंतर्गत कोइरौली बउरहवा शिव मंदिर के पास क्यू आर टी और थाना की टीम द्वारा वाहन जांच के दौरान एक कार में सवारी कर रहे तीन लोगो के पास से जांच के दौरान विभिन्न बैंकों के लगभग 88 एटीएम बरामद किया गया। जिस संबंध में पूछ ताछ में उन्होंने लोगो से एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने की बात स्वीकार की।यह लोग वृद्ध और महिलाओं को ज्यादातर अपना शिकार बनाते थे ये लोग उन्हे एटीएम से निकासी सिखाने के बहाने उनका कार्ड बदल देते थे और उनके पैसे को खुद निकासी कर लिया करते थे।गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम दीपक कुमार,सुनिल सहनी, राकेश कुमार है।

Related posts

जाप नेता रघुपति यादव ने परिवारिक लाभ के तहत दुर्घटना में मृत करण के परिजनों को बीस हजार रूपये की राशि दिलवाई।

rktvnews

निबाव ने जमशेदपुर में घर के मालिकों के लिए लॉन्च की एडवान्स्ड सीरीज़।

rktvnews

डंके की चोट पर कहता हूँ कि मैंने आजादी के बाद के सांसदो के किए गए कार्यो से पाँच गुणा कार्य किया:आर के सिंह

rktvnews

बक्सर:7.5 करोड़ से अधिक मूल्य के जप्त शराबों का किया गया विनष्टीकरण😲

rktvnews

शेमारू उमंग के शो ‘श्रवणी’ के सेट पर अभिनेत्री आरती सिंह बनीं प्रैंक्स्टर, जानिए!

rktvnews

गया: डीएम ने किया बोधगया अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment