RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

उज्जैन:शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम की तैयारियां अपने अंतिम चरण में,कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने की तैयारियों की समीक्षा।

क्षिप्रा तट के पावन रामघाट पर प्रज्वलित होंगे 5 लाख दीप।

विक्रमोत्सव समापन कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायक जुबिन नोटियाल देंगे प्रस्तुति।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)06 अप्रैल।कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने शनिवार को प्रशासनिक संकुल भवन के सभाकक्ष में 9 अप्रैल को होने वाले शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम के आयोजन के साथ विक्रमोत्सव और विक्रम व्यापार मेले के समापन कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में आयुक्त नगर निगम आशीष पाठक द्वारा उक्त कार्यक्रमों की आयोजन की रूपरेखा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम के तहत 9 अप्रैल की रात्रि 7 बजे से रामघाट में 5 लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। यह दीप राम घाट, दत्त अखाड़ा ,नर्सिंग घाट और गुरुद्वारा घाट पर प्रज्वलित होंगे। इसके पश्चात रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक जुबिन नौटियाल द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर 14 एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रसारण भी किया जाएगा।
कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में निर्देश दिए कि आदर्श आचरण संहिता का पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया जाएं।उक्त कार्यक्रम के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश भी दें। दीपोत्सव कार्यक्रम में आन वाले दर्शकों के प्रवेश की बेहतर व्यवस्थाएं रहें। ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल पर मेडिकल टीम की ड्यूटी लगाई जाएं। दमकल वाहनों की भी व्यवस्था रहें। प्रत्येक सेक्टर पर कार्यपालिक दंडाधिकारियों और अन्य विभागों के अधिकारियों की भी नामजद ड्यूटी लगाई जाएं। सभी कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित कराएं।

स्नान पर्व के दौरान घाटों पर समुचित व्यवस्थाएं रहें।

कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में 7 अप्रैल और 8 अप्रैल को होने स्नान पर्व पर घाटों पर व्यवस्थाओं की भी विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि 52 कुंड, राम घाट सहित अन्य घाटों पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएं। उन्होंने घाटों पर पर्याप्त रोशनी और आवश्यक बेरिकेडिंग भी किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहें। उन्होंने घाटों पर कार्यपालिक दंडाधिकारियों और होमगार्ड के अमले को तैनात करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मृणाल मीणा, अपर कलेक्टर अनुकूल जैन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

Related posts

भोजपुर:भाजपा चुनाव प्रबंधन और कोर कमिटी की बैठक संपन्न।

rktvnews

स्मृतिशेष कामेश्वर प्रसाद सिन्हा का श्राद्ध कर्म कल।पुष्पांजलि एवं श्राद्ध कर्म में सम्मिलित होंगे गणमान्य लोग।

rktvnews

देश में चिकित्‍सा पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से पांच क्षेत्रीय चि‍कित्‍सा केन्‍द्रों की स्‍थापना हेतु राज्‍यों की सहायता के लिए केंद्रीय बजट 2026-27 में एक योजना प्रस्‍तावित।

rktvnews

भोजपुर : मोटरसाइकिल दुर्घटना मे एक जख्मी! ससुराल जाने के दौरान हुई दुर्घटना।

rktvnews

सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर के एक सप्ताह एक लैब कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-विज्ञान कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

राजस्थान:3 जून को ‘वुमेंस साइक्लोथॉन’ और गीले कचरे से खाद बनाने पर कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment