RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

निबाव ने जमशेदपुर में घर के मालिकों के लिए लॉन्च की एडवान्स्ड सीरीज़।

4 होम लिफ्ट्स, घरों में लक्ज़री और सुविधा बढ़ाने का लक्ष्य।

जमशेदपुर(एजेंसी पीआर 24*7)08अक्टूबर। भारत के सबसे बड़े होम एलीवेटर ब्रांड निबाव लिफ्ट्स ने घर के भीतर मोबिलिटी के गुणवत्तापूर्ण समाधान उपलब्ध कराने के लिए जमशेदपुर में आधुनिक निबाव सीरीज़ 4 होम लिफ्ट्स लॉन्च की। नई लॉन्च की गई होम लिफ्ट्स आधुनिक फीचर्स, जैसे- एआई-इनेबल्ड केबिन डिस्प्ले तथा सटीक नेविगेशन एवं आरामदायक लैंडिंग के लिए इन्ट्युटिव एलओपी डिस्प्ले एलआईडीएआर 2.0 टेक्नोलॉजी के साथ जमशेदपुर में घर के मालिकों को लक्ज़री एवं आरामदायक अनुभव प्रदान करेंगी। ये फीचर्स इन्हें होम एलीवेटर सेगमेन्ट में खास बनाते हैं। एक्सक्लूसिव एडीशन मिडनाईट ब्लैक एडीशन में उपलब्ध ये लिफ्ट्स किसी भी एयर-ड्रिवन लिफ्ट में सबसे बड़ा केबिन स्पेस देती है। निबाव सीरीज़ 4 लिफ्ट्स को एम्बिएन्ट लाइटिंग, न्यूज़ीलैण्ड वूल कारपेट, स्टारलाईट सीलिंग, लैदर फिनिश इंटीरियर के साथ बेहद स्टाइलिश रूप में डिज़ाइन किया गया है। शैलेन्द्र सिंह, होटल एवं परिवहन उद्योग के प्रसिद्ध व्यवसायी; और भगवान सिंह, प्रमुख व्यवसायी, रियल एस्टेट ट्रेडिंग में विशेषज्ञता के नेतृत्व में इस अनावरण समारोह का आयोजन जमशेदपुर में ब्रांड के प्रमुख एक्सपीरियंस सेंटर में हुआ, जिसमें निबाव होम लिफ्ट्स के वरिष्ठ प्रबंधन ने भाग लिया।
जमशेदपुर में नए प्रोडक्ट के लॉन्च के अवसर पर निबाव लिफ्ट्स के सीईओ एवं संस्थापक विमल बाबू ने कहा, ‘‘हमें गर्व है कि हम अपने नए इनोवेशन-निबाव सीरीज़ 4 होम लिफ्ट्स को जमशेदपुर के मार्केट में उतार रहे हैं। आज के दौर में हर व्यक्ति अपने घर में लक्ज़री और आरामदायक अनुभव पाना चाहता है। हमारी सीरीज़ 4 होम लिफ्ट्स बेजोड़ लक्ज़री और सुविधा के साथ आपकी जीवनशैली के अनुभव को पूरी तरह से बदल देंगी। इस प्रोडक्ट में हमने खासतौर पर दो चीज़ों पर विशेष रूप से ध्यान दिया है- टेक्नोलॉजी और डिज़ाइन, जो किसी भी घर की खूबसूरती में चार-चांद लगा देंगे। हमारे ब्राण्ड को सुरक्षा और टिकाउपन के लिए जाना जाता है, निबाव सीरीज़ 4 के साथ हमने उपभोक्ताओं को बेजोड़ गुणवत्ता प्रदान करने की दिशा में नए मानक स्थापित किए हैं। हमें विश्वास है कि घर के मालिक हमारी सीरीज़ 4 लिफ्ट्स को खूब पसंद करेंगे।“
सुरक्षा के फीचर्स की बात करें तो इस दृष्टि से नए मानक स्थापित करते हुए निबाव लिफ्ट्स 4 में रैपिड रैस्क्यू लैच (आरआरएल) शामिल किया गया है, जिसके चलते किसी भी एमरजेन्सी के दौरान, रेस्क्यू टीम तुंरत और सुरक्षित निकासी को सुनिश्चित करती है। आरआरएल के द्वारा पॉलीकार्बोनेट ग्लास को आसानी से निकाला जा सकता है, जिससे एमरजेन्सी के मामले में यात्रियों को जल्द से बाहर निकाला जा सकता है। इस सीरीज़ में कार्बन सील 2.0 भी इंस्टॉल की गई है जो लिफ्ट्स को अधिक परफॉर्मेंस बनाती है, जिसके चलते लिफ्ट्स लम्बे समय तक भरोसेमंद परफॉर्मेंस देती है। नई होम लिफ्ट्स जीएमएस कनेक्टिविटी से युक्त है, जो अधिक सुरक्षा और प्रत्यास्थता को सुनिश्चित करती है।
सीरीज़ 4 लिफ्ट लैंडिंग केबल-फ्री हैं और कई शानदार फीचर्स के साथ आती हैं जैसे केबिन पिलर के लिए लैदर फिनिश के साथ एम्बिएन्स और एक्सेन्ट, कंट्रोल से युक्त कंसील्ड फेन, टच स्क्रीन डिस्प्ले, डिजिटल और एनालॉग क्लोक जो हैण्ड जेस्चर इनेबल्ड हैं।
एस4 लिफ्ट का अनुभव निबाव के इको सेंटर में किया जा सकता है, शॉप नंबर 10, आकाश हाइट्स, रोड नंबर 17, जवाहर नगर मानगो जमशेदपुर, पिन- 831012.

Related posts

सीएसआईआर-आईआईआईएम जम्मू-प्रशिक्षित सोलर मैकेनिकल इंजन ने ऑनर्सग्रैडयू 2025 छात्रवृत्ति पुरस्कार में शीर्ष सम्मान जीता।

rktvnews

श्री भूपेंद्र यादव ने मेरी लाइफ ऐप लॉन्च की।

rktvnews

प्रदेश के 26 जिलों के 400 सरकारी स्कूलों में एचडीएफसी के सहयोग से स्थापित होगी स्मार्ट कक्षाएं ।

rktvnews

उत्तराखंड:उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गंगोत्री धाम के दर्शनोपरांत गंगोत्री मंदिर एवं गंगा तट पर पूजा अर्चना कर राष्ट्र के उत्थान एवं लोक कल्याण की कामना की।

rktvnews

गढवा:उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर की अध्यक्षता में विभिन्न विकास योजनाओं को लेकर समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

देवघर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त ने नगरपालिका चुनाव-2026 के सफल संचालन को लेकर अधिकारियों व गठित टीम को आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment