RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

डंके की चोट पर कहता हूँ कि मैंने आजादी के बाद के सांसदो के किए गए कार्यो से पाँच गुणा कार्य किया:आर के सिंह

हमारे प्रत्याशी देश-विदेश और प्रदेश,क्षेत्र के प्रतिष्ठित योग्य व्यक्ति है:राघवेन्द्र प्रताप सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 मई।बड़हरा से मेरा संबंध पचास वर्षो से है।बिहार की सड़के बहुत खराब थी,जिसे ठीक करने की जिम्मेदारी नीतीश कुमार ने मुझे दी और मैने सड़को को देश के अच्छे सड़को की गिनती मे खड़ा कर दिया।कोसी बाँध टुटने के समय भी मुझे जिम्मेदारी मिली थी जिसे 3,50000 लोगो को सुरक्षित कैंप मे रखा।उक्त बाते केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह ने बड़हरा प्रखंड एनडीए कार्यकर्ता बैठक के दौरान कही। उन्होने कार्यकताओ को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र मे जब ऊर्जा मंत्री बना तो उस समय देश बिजली के मामले मे बीमार था।मुझे गाँव -गाँव तक बिजली पहुंचाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ था,उसके बाद घर-घर बिजली पहुंचाने का लक्ष्य मिला,जिसे समय से पहले पूरा किया। पहले चार-पांच घंटे बिजली रहती थी,आज 23 घंटे से अधिक बिजली रहती है। पूरे देश को एक ग्रिड से जोड़ने का काम हो रहा है।
आगे एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह ने कहा कि डंके की चोट पर कहता हूँ कि आरा लोकसभा क्षेत्र मे आजादी के बाद जितने सांसद हुए,उनके द्वारा किए गए कार्यो से पाँच गुणा अधिक कार्य किया हूँ। यह आरा की जनता अच्छी तरह जानती है और हमे जिले के जनता पर पूरा विश्वास है।
वहीं बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि बड़हरा मे आर के सिंह का पहला टीका हुआ था और इस बार भी बड़हरा की जनता उन्हे टीका करेगी। उनकी प्रतिष्ठा जिला,प्रदेश ही नही,देश विदेशो मे भी है। उन्होंने कहा की हमारे प्रत्याशी सबसे योग्य और प्रतिष्ठित है।इस बार इन्हे एनडीए घटक दलो के मदद से रिकॉर्ड मतो से जीत निश्चित मिलेगा।
बैठक को पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, जय कुमार सिंह,विधान पार्षद जीवन कुमार, पूर्व विधायक सुनील पांडेय,भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह,लोजपा(पारस) जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह,लोजपा (रामविलास) जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, हम जिलाध्यक्ष मुन्ना बाबा नेताओं ने भी संबोधित करते हुए एकजुटता से चुनाव लड़ने और नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के साथ साथ आर के सिंह को रिकार्ड मतो से जिताने का संकल्प दुहराया।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह संटु,संचालन जिला उपाध्यक्ष ईं.धीरेन्द्र सिंह और धन्यवाद ज्ञापन जदयू महामंत्री अंजनी सिंह ने किया।
बैठक मे एनडीए घटक दलो के सभी नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।
कोईलवर प्रखंड एनडीए कार्यकर्ता बैठक मे शामिल हुए एनडीए प्रत्याशी आर के सिंह ने सभी एनडीए कार्यकताओ को अपने-अपने बूथो पर मजबुती से लड़ने की बात कही। वही विधान पार्षद जीवन कुमार ने कहा कि कांग्रेस और राजद के काल मे वैश्य समाज अपने को असुरक्षित महसुस करता था।शाम होते ही सभी अपने दुकान बंद कर देते थे।मोदी जी की सरकार मे वैश्य समाज सुरक्षित है।वैश्यो के लिए मोदी जी ने सबसे अधिक कार्य किया है।मंडल आयोग और ओबीसी आयोग का गठन भाजपा सरकार ने ही किया था,जिससे पिछड़ो और अतिपिछड़ों को अधिकार प्राप्त हुआ।
पूरा वैश्य समाज और पिछड़ा, अति पिछड़ा सभी मोदी जी के साथ है।
बैठक को बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह,पूर्व विधायक विजेन्द्र यादव,संजय सिंह टाईगर, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,जदयू अध्यक्ष संजय सिह,लोजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, रालोमो जिलाध्यक्ष रोहित कुशवाहा आदि नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि पूरा एनडीए एकजुट है।यह सबसे बड़ा गठबंधन है और हमारे नेता नरेन्द्र मोदी जी है,जिनके चार सौ पार के संकल्प को हम सभी कार्यकताओ को पूरा करना है।एकतरफ विकासवाद है तो दूसरी तरफ भ्रष्टाचारवाद और विनाशवाद है। जनता एनडीए गठबंधन के साथ है।
बैठक मे भाजपा जिला प्रभारी संजय कुशवाहा,जागा कुशवाहा, धीरेन्द्र सिंह,कौशल यादव,रितुराज,संतोष सिंह,राकेश शर्मा,संतोष चंद्रवंशी, संजय कुमार सिंह,,संजीत रजक,वीणा गुप्ता सहित सैकड़ो एनडीए कार्यकर्ता थे।

Related posts

वीकेएसयू की भूमि के लिए राज्यपाल से मिले सीनेटर डॉ. विनोद कुमार सिंह

rktvnews

वीओसी पत्तन, तमिलनाडु के जरिए पहली बार ग्रीन अमोनिया का आयात किया गया।

rktvnews

अग्निपथ योजना को चुनौती देने वाली याचिकाएं खारिज।

rktvnews

भोजपुर:आनंद इंटरनेशनल स्कूल में परीक्षा पे चर्चा व सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

महिलाओं के खिलाफ हिंसा को ‘लक्षणात्मक रोग’ कहा जाना निंदनीय:उपराष्ट्रपति

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

Leave a Comment