RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

गोपालगंज: वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किए गए एटीएम बदल पैसा निकालने वाले अपराधी।

RKTV NEWS/गोपालगंज(बिहार) 06 अप्रैल। गोपालगंज पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया है।
विदित हो की चुनाव के मद्देनजर गोपालगंज एसपी के निदेश पर जिले भर में वाहन चेकिंग अभियान जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार 05 अप्रैल को हथुआ थाना द्वारा थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में थाना अंतर्गत कोइरौली बउरहवा शिव मंदिर के पास क्यू आर टी और थाना की टीम द्वारा वाहन जांच के दौरान एक कार में सवारी कर रहे तीन लोगो के पास से जांच के दौरान विभिन्न बैंकों के लगभग 88 एटीएम बरामद किया गया। जिस संबंध में पूछ ताछ में उन्होंने लोगो से एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने की बात स्वीकार की।यह लोग वृद्ध और महिलाओं को ज्यादातर अपना शिकार बनाते थे ये लोग उन्हे एटीएम से निकासी सिखाने के बहाने उनका कार्ड बदल देते थे और उनके पैसे को खुद निकासी कर लिया करते थे।गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम दीपक कुमार,सुनिल सहनी, राकेश कुमार है।

Related posts

युवाओं का भविष्य चौपट करने के बाद शिगूफेबाजी का मास्टर स्ट्रोक।

rktvnews

खेत की सिंचाई कर रहे किसान की करेंट लगने से मौत।

rktvnews

सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज के 58वें बैच की पासिंग आउट परेड पुणे में आयोजित हुई।

rktvnews

37वीं नेशनल गेम्स में शशि सिंह का एथलेटिक्स में सिल्वर से आगाज़।

rktvnews

भोजपुर व्यवसाई संघ ने बिहिया के केक व्यवसाई मनोहर कुमार उर्फ मिर्ची के हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की।

rktvnews

मै सदन का सदस्य रहूं या ना रहूं,मै भारत के लोगों की लोकतांत्रिक अवाज की रक्षा करता रहूँगा -राहुल गांधी ।

rktvnews

Leave a Comment