RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रीय महिला दिवस पर उद्यमिता सम्मिट आयोजित

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) रेड क्रास सोसायटी सभागार में विनम्रता फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “उधमिता सम्मिट” का आयोजन ममता सिन्हा की अध्यक्षता में हुआ। सर्वप्रथम सरोजिनी नायडू के तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। संस्था की सदस्या खुसबू स्पृहा ने सरोजिनी नायडू के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत कोकिला, महान स्वतंत्रता सेनानी, लेखिका गायिका कांग्रेस की प्रथम अध्यक्षा तथा राज्यपाल जैसे कई पदों को सुशोभित करने वाली, महिलाओं की प्रेरणा स्रोत को जन्मदिन पर शत शत नमन।समाज में महिलाओं के प्रति रूढ़िवादिता कायम है जिसकी वजह से बहुत सी हुनरमंद महिला आजीविका के लिए समाज में बाहर आकर कुछ व्यवसाय करे ऐसा माहौल अभी तक नहीं बन पाया है। इसके लिए महिलाओं को जागरूक करना और आगे बढ़ाना इस संस्था का लक्ष्य है। सिलाई- बुनाई,मिट्टी के बर्तन,आचार- पापड़ बना कर अपने हुनर को समाज में दिखा सकती हैं। इससे समय का सदुपयोग आर्थिक लाभ और प्रतिष्ठा पाई जा सकती है।ज़ैनब खातुन ,श्रद्धा जैन, ललिता सिंह, तनुजा कुमारी ,ममता दीप, अनामिका अमिताभ गौरव, रिंकी सोनी और सोफिया मृदुला , चंचल अग्रवाल, आदि ने अपने अनुभव शेयर किए।निलांबुज सिंह, अमरेन्द्र नारायण, श्वेता सिंह, सिद्धार्थ सिंह , आशीश कुमार, पवन राज, उत्कर्ष सिंहा, शुभम आदि उपस्थित थे। मंच संचालन सत्या सुगंध ने किया। धन्यवाद ज्ञान करूणा कुमारी ने किया।

Related posts

भोजपुर:युवा जदयू पूर्व नेता से संपर्क व संगठन विस्तार को ले बैठक।

rktvnews

गिरीडीह:जिला बाल संरक्षण इकाई, गिरिडीह द्वारा अनाथ एवं असहाय बच्चों के लिए तिसरी प्रखंड में एक दिवसीय विशेष स्पॉन्सरशिप कैंप का आयोजन।

rktvnews

भोपाल:बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय में मानव संग्रहालय द्वारा आगरिया जनजाति के “लोहे के प्रगलन की पारंपरिक तकनीक “ का जीवंत प्रदर्शन।

rktvnews

दरभंगा:रेड क्रॉस भवन निर्माण हेतु स्टेकहोल्डर्स के साथ हुई बैठक।

rktvnews

सत्ता के दलालों की संस्था मर चुकी है; यह कभी पुनर्जीवित नहीं हो सकतीः उपराष्ट्रपति

rktvnews

मुजफ्फरपुर:स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान को लेकर प्रेक्षकों की समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में की गई अहम समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment