RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:रेड क्रॉस भवन निर्माण हेतु स्टेकहोल्डर्स के साथ हुई बैठक।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )08 मई। बुधवार को जिलाधिकारी, दरभंगा -सह- अध्यक्ष भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी दरभंगा की अध्यक्षता में रेड क्रॉस भवन निर्माण हेतु विभिन्न स्टेकहोल्डर्स के साथ बैठक का आयोजन समाहरणालय परिसर स्थित डॉ अंबेडकर सभागार में किया गया।
रेड क्रॉस सोसाइटी,दरभंगा के भवन निर्माण को लेकर हुई बैठक।बैठक में कॉर्पोरेट प्रतिनिधियों जैसे बैंकों के प्रतिनिधि, पेट्रोलियम कंपनियों के प्रतिनिधि,स्कूलों के संचालक, परिवहन विभाग के अधिकारियों,जिला निबंधक,खनन विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिलाधिकारी ने रेड क्रॉस के भवन निर्माण की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस भवन के माध्यम से आपदा प्रबंधन,स्वास्थ्य सेवाओं और राहत कार्यों को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि आज के युग में,कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व समाज को सशक्त बनाने और सामूहिक उत्थान में योगदान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी संगठनों से भवन निर्माण हेतु सहयोग की अपील की।
रेड क्रॉस के सचिव मनमोहन सरावगी ने बताया कि रेड क्रॉस सोसाइटी,आपदा, स्वास्थ्य सेवाओं और आपातकालीन परिस्थितियों में निस्वार्थ भाव से पीड़ित मानवता की सेवा करती आ रही है। इसका उद्देश्य संकट में फंसे लोगों की मदद करना और आपदा प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभाना है।
इस भवन के निर्माण से रेड क्रॉस द्वारा किए जा रहे समाज सेवा के कार्यों को और भी बेहतर और प्रभावी रूप से संचालित किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि भवन में अनेकों सुविधाएँ जैसे आपदा प्रबंधन केंद्र, स्वास्थ्य सेवा, ब्लड बैंक, स्वयंसेवकों और राहत कर्मियों के लिए प्रशिक्षण केंद्र, राहत सामग्री के सुरक्षित भंडारण के लिए भंडारण कक्ष आदि का निर्माण किया जाना है।
सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने इस नेक कार्य हेतु महत्वपूर्ण सुझाव के साथ-साथ भवन निर्माण के काम में यथासंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। आर्थिक सहयोग के साथ-साथ भवन निर्माण सामग्री उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया गया।
रेड क्रॉस दरभंगा के चेयरमैन डॉ राज अरोड़ा ने कहा कि इस भवन का निर्माण समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि गत माह 14 तारीख को बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान जो की रेड क्रॉस बिहार के अध्यक्ष भी हैं के हाथों भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया है।
धन्यवाद ज्ञापन के क्रम में कोषाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार ने सभी से अपील की कि वे इस नेक कार्य में अपना सहयोग अवश्य दें।
बैठक में रेड क्रॉस के संयुक्त सचिव आलोक कुमार मुन्ना, पेट्रोन राजेश बोहरा, कुमार आदर्श, डॉ रामबाबू खेतान, मनीष कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
बैठक के आयोजन में पैटर्न नीरज खेड़ीया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बैठक से रेड क्रॉस सोसाइटी के भवन निर्माण को लेकर उत्साह और उम्मीद की किरण दिखाई दे रही है। समाज के सभी वर्गों से इस पुनीत कार्य में सहयोग की अपेक्षा की जा रही है।

Related posts

भोजपुर: यातायात व्यवस्था को सुगम और सुव्यवस्थित करने को ले डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से किया नगर क्षेत्र का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:परोपकार शिव उपासना की अनिवार्य शर्त है : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

अवैध अग्नेयास्त्र व जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार।

rktvnews

राजकमल प्रकाशन समूह ने त्योहारी सीजन में अपने पाठकों के लिए सालाना उत्सव ‘किताबतेरस’ की घोषणा की ।

rktvnews

भोजपुर : हर परिवार को मिलेगी नौकरी पक्का और आपकी उम्मीदों को लगाएंगे छक्का: तेजस्वी यादव

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के दिए आबश्यक निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment