RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:युवा जदयू पूर्व नेता से संपर्क व संगठन विस्तार को ले बैठक।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 मार्च। बुधवार को युवा जदयू के भोजपुर जिला अध्यक्ष मोनू यादव की अध्यक्षता में आरा परिसदन में सक्रिय सदस्यों की एकदिवसीय बैठक हुई। मंच संचालन युवा जदयू के मजबूत साथी शंभुनाथ सिंह ने किया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के पूर्व अगिआंव विधायक प्रभुनाथ राम मौजूद रहे । वहीं युवा जदयू के महानगर अध्यक्ष विशाल कुमार मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य युवा जदयू में पूर्व से कार्य कर रहे युवा नेताओं से मुलाकात करना और संगठन विस्तार पर चर्चा करना था। प्रभुनाथ राम ने कहा कि युवा पार्टी के धड़कन होते है अगर युवा मजबूत होंगे तो पार्टी मजबूत होती है ।इसीलिए हम युवा जदयू ,भोजपुर को मजबूत करने के लिए हर तरीके से सहयोग करेंगे जिससे हमारी पार्टी मजबूत हो।
वहीं जिला अध्यक्ष मोनू यादव ने कहा कि चुनावी वर्ष है जो भी कमिटी बनेगी काम करने वाली कमिटी होगी जो संगठन के लिए कार्य करेगी मजबूती से सभी प्रखंड से लेकर पंचायत और बूथ तक कमिटी बनाएंगे और आने वाले चुनाव में यहां के जनतांत्रिक गठबंधन के सभी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करेगी।
युवा जदयू के महानगर के अध्यक्ष विशाल कुमार ने कहा की आने वाले आरा विधानसभा से जनतांत्रिक गठबंधन का जो भी उम्मीदवार होगा उसका जीत सुनिश्चित होगा। उसके लिए लगातार आरा विधानसभा में मजबूती के साथ युवा नगर इकाई कार्य करेगी।
वहीं मौके पर मौजूद युवा जदयू के प्रदेश महासचिव भाई देव शर्मा ने कहा कि बिहार में सबसे ज्यादा मजबूत युवा जदयू भोजपुर होने जा रही है।
युवा जदयू के प्रदेश महासचिव सुभम पटेल ने कहा कि हम युवा कमिटी के साथ खड़े है कमिटी को मजबूत और सशक्त बनाने में हम अपना मजबूती से योगदान देंगे।
मंच के संचालन कर रहे शंभूनाथ सिंह ने कहा कि पूरे जिला युवा जदयू की टिम मजबूती से हर बूथ पर कार्य करेगी और हमारे नेता श्री नीतीश कुमार जी के सपने को साकार करेगी। मौके पर अमित कुशवाहा, बिच्छू कुशवाहा,राजू यादव,विनय यादव,रणधीर कुमार,सैफ आलम, रमेश कुशवाहा,शुभम ठाकुर, रणजीत कुमार,सोनू कुमार ,मंजय कुमार,सतीश कुमार इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:संभावना स्कूल में बच्चों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर दी बधाइया।

rktvnews

मध्‍यप्रदेश पुलिस की ऑनलाइन सट्टेबाजी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही,ग्वालियर और कटनी में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़।

rktvnews

महाकुंभ मेला 2025: प्रयागराज के पवित्र जल में एकता का समागम।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:धूमधाम से शुरू हुआ बिहार दिवस 2026, तीन दिवसीय भव्य आयोजन का आगाज़।

rktvnews

जिलाधिकारी ने लाल कुंआ विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की।

rktvnews

Leave a Comment