RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए मास्टर ट्रेनर के द्वारा दिया जा रहा प्रशिक्षण।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )04 अप्रैल।लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, दरभंगा श्री राजीव रौशन के आदेश के आलोक में मतदान कार्यों में किसी प्रकार की वाधा उत्पन्न नहीं हो गुणवत्ता युक्त प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग-सह-जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद द्वारा बताया गया कि +2 बी.के.डी (जिला स्कूल),लहेरियासराय में,+2 एम.एल. एकेडमी,लहेरियासराय में,तथा +2 शफी मुस्लिम उच्च विद्यालय,लहेरियासराय में मास्टर ट्रेनर के द्वारा द्वितीय मतदान पदाधिकारी को प्रशिक्षण छोटे-छोटे ग्रुप बनाकर दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आज द्वितीय मतदान पदाधिकारी p2 4907 को प्रशिक्षण दिया जाना था,जिनमें 4675 उपस्थित हुए एवं 232 अनुपस्थित रहे। बिना सूचना के प्रशिक्षण सत्र से अनुपस्थित रहने वाले प्राधिकारियों और मतदान कर्मियों पर विधि संवत कार्रवाई करने के लिए वरीय पदाधिकारी कार्मिक कोषांग को प्रतिवेदन दिया गया है।उन्होंने कहा कि अनुपस्थित कर्मियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

भोजपुर:काशी पासवान के हत्यारे की जल्द गिरफ्तारी हो : राजेश्वर पासवान

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 10 नवंबर 25

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर के पंचायत समिति सदस्य की सदस्यता रद्द।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई साप्ताहिक समन्वय बैठक।

rktvnews

रक्षा मंत्री 19 जून, 2023 को नई दिल्ली में वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के लिए वार्ता करेंगे।

rktvnews

भोजपुर : हवाई अड्डा के बहुरेंगे दिन ,आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा मंझौवा हवाई अड्डा।

rktvnews

Leave a Comment