RK TV News
खबरें
Breaking News

सिवान:नाग पंचमी पर श्री परमहंस बाबा स्थान पर लगा भव्य मेला, पांच गांवों के अखाड़ों ने किया प्रदर्शन।

छितौली/सिवान (मनोज प्रसाद)18 अगस्त। बिहार के सिवान जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत आज्ञा पंचायत में नाग पंचमी के अवसर पर श्री परमहंस बाबा के स्थान पर पारंपरिक मेले का आयोजन किया गया। मेले में आसपास के चार-पांच गांवों से विभिन्न अखाड़ों ने हिस्सा लिया।
ग्रामीण परंपरा के अनुसार आयोजित इस मेले में अखाड़ों के साथ हाथी, ऊंट, घोड़े और नृत्य दल आकर्षण का केंद्र रहे। विभिन्न अखाड़ों के कलाकारों ने लोक परंपरा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया।
मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों से आए दर्शक मौजूद रहे। आयोजन के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और थाना के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
नाग पंचमी के अवसर पर आयोजित इस पारंपरिक मेले ने ग्रामीण संस्कृति, लोक कला और आपसी भाईचारे की जीवंत झलक प्रस्तुत की।

Related posts

भोजपुर:शहीद हरेराम कुंवर के अंत्येष्टि मे पहुंच बड़हरा विधायक ने अर्पित की श्रद्धांजलि,परिवार को दी सांत्वना।

rktvnews

उज्जैन:विधायक सतीश मालवीय और कलेक्टर ने घट्टिया में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अन्तर्गत पौधारोपण किया।

rktvnews

बागपत:दानवीर भामाशाह का जन्म दिवस “व्यापारी कल्याण दिवस” के रूप में मनाया गया।

rktvnews

जयपुर:वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

अपर मुख्य सचिव उद्योग विभाग बिहार सरकार संदीप पॉन्द्रिक द्वारा गया ज़िले के डोभी प्रखंड अंर्तगत (akic) अमृतसर कोलकाता इंटीग्रेटेड कॉरिडोर परियोजना का स्थल निरीक्षण किया गया।

rktvnews

हरियाणा:HPSC की PGT लेक्चरर भर्ती में ऑर्थो कोटे का फर्जीवाड़ा: क्या अब आयोग को मेडिकल बोर्ड गठित करना चाहिए?

rktvnews

Leave a Comment