RK TV News
खबरें
Breaking Newsविकास

भोजपुर : हवाई अड्डा के बहुरेंगे दिन ,आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा मंझौवा हवाई अड्डा।

जिला पदाधिकारी ने किया वरीय पदाधिकारियों संग स्थल निरीक्षण।

हवाई अड्डे की चहार दिवारी को क्षतिग्रस्त करने व हवाई अड्डा परिसर में मंदिर निर्माण करने वालो को चिन्हित कर नोटिस करने का डीएम ने दिया आदेश।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)26 जून।आज जिला पदाधिकारी भोजपुर द्वारा मझौवा स्थित हवाई अड्डा का निरीक्षण किया गया।
. निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि स्थानीय लोगों द्वारा मंझौवा हवाई अड्डा का चहारदीवारी कई जगह क्षतिग्रस्त कर रास्ता बना दिया गया है। साथ ही 01 मंदिर का स्ट्रक्चर मंझौवा हवाई अड्डा के अंदर बना हुआ पाया गया। इस संबंध में अंचलाधिकारी, सदर आरा को निदेश दिया गया कि चहारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर रास्ता बनाने वाले एवं मंदिर का स्ट्रक्चर बनाने वाले लोगों को चिन्ह्ति कर उनके विरूद्ध नोटिस निर्गत करेंगे एवं प्राथमिकी दर्ज करायेंगे।
निरीक्षण के दौरान अंचलाधिकारी, सदर आरा को निदेश दिया गया कि मंझौवा हवाई अड्डा के अंदर एवं चहारदीवारी से सटे हुए किये गये अतिक्रमण को अतिक्रमणवाद प्रारंभ कर अतिक्रमण हटाना सुनिश्चित करेंगे।
. कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, आरा मंझौवा हवाई अड्डा के चहारदीवारी को सुदृढ़ीकरण करने, चहारदीवारी को ऊॅचा करने, चहारदीवारी के ऊपर 04 फीट कटीला वायर लगवाने, अत्याधुनिक एयर स्टीट के निर्माण, सुरक्षा प्रहरी कक्ष, जेनरेटर कक्ष, अतिथि गृह, बोरिंग, शौचालय, लाइटिंग की व्यवस्था, फायर यूनिट आदि का प्राक्कलन तैयार कर एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।
. नगर आयुक्त, नगर निगम, आरा को मंझौवा हवाई अड्डा के सटे हुए आसपास अवैध रूप से बनाये गये घर के मालिक को चिन्ह्ति करते हुए नियम के अनुसार नोटिस निर्गत करने एवं अवैध रूप से बनाये गये घर को तोड़ने, अवैध गृह निर्माण पर रोक लगाने आदि का निदेश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता,जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, आरा/ अंचलाधिकारी, सदर आरा एवं संबंधित राजस्व कर्मचारी एवं अंचल अमीन शामिल थे।

Related posts

क्या थायरॉइड की वजह से प्रेगनेंसी में आ सकती है बाधा : डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

पूर्वी चंपारण:जिन मतदान कर्मियों के द्वारा मतदान कार्य में असमर्थता जताई गई है उनकी मेडिकल बोर्ड से कराई जाएगी चिकित्सीय जांच-जिलाधिकारी

rktvnews

कभी नाकाबंदी और हिंसा के लिए जाना जाने वाला पूर्वोत्तर क्षेत्र अब अपने विकास कार्यों के लिए जाना जाता है: प्रधानमंत्री

rktvnews

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने विभागों के अपर मुख्य सचिव/ प्रधान सचिव/ सचिव की उपस्थिति में सभी जिलों के उपायुक्त के साथ विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं नीतियों और कार्यक्रमों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की, दिए कई अहम निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:विश्व में अद्वितीय रहा प्रयागराज महाकुंभ का मेला: गुड्डू सिंह बबुआन

rktvnews

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण 19 अप्रैल को पाटलिपुत्र खेल परिसर में करेगा एथेलेटिक्स खिलाड़ियों का चयन।

rktvnews

Leave a Comment