RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

ग्वालियर:घरेलू गैस का दुरुपयोग रोकने के लिये विशेष मुहिम जारी,शहर में छापामार कार्रवाई कर 11 गैस सिलेण्डर व रिफिलिंग यंत्र जब्त।

दुकान संचालकों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज।

RKTVNEWS/ग्वालियर ( मध्यप्रदेश) 31 मार्च।जिले में रसोई गैस के दुरुपयोग और अवैध गैस रिफिलिंग को रोकने के लिये विशेष मुहिम जारी है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने इस मुहिम के तहत व्यापक स्तर पर छापामार कार्रवाई करने के निर्देश खाद्य विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। इस कड़ी में खाद्य विभाग की टीम ने रविवार को शहर में विभिन्न दुकानों पर छापामार कार्रवाई कर घरेलू गैस के 11 सिलेण्डर, 2 गैस रिफिलर, एक रेग्यूलेटर व एक नोजल जब्त किया है।
खाद्य विभाग की टीम द्वारा रविवार को गोला का मंदिर स्थित एक गैस रिफिलिंग सेंटर पर छापामार कार्रवाई कर बारीकी से जाँच की। अमर सिंह चौहान द्वारा संचालित इस दुकान से रसोई गैस के 9 सिलेण्डर, 2 रिफिलर, एक रेग्यूलेटर व एक नोजल जब्त किया। इसी तरह जोधपुर वाला रेस्टोरेंट से खाद्य विभाग की टीम ने घरेलू गैस के 2 सिलेण्डर जब्त किए। दोनों दुकान संचालकों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

Related posts

वाइस एडमिरल किरण देशमुख, एवीएसएम, वीएसएम, ने मैटरियल प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला।

rktvnews

पीवीसी और वेतन विसंगति के सवाल पर असहयोग चलता रहेगा:प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष चितरंजन प्रसाद सिंह

rktvnews

चतरा:आरटीई मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में कमजोर व अभिवंचित वर्ग के बच्चों के नामांकन  हेतु प्राचार्यों के साथ हुई बैठक।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में की गई ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन।

rktvnews

लखीसराय:जीविका दीदी का सिलाई केन्द्र का शुभारंभ,100 जीविका दीदियों को मिला रोजगार।

rktvnews

जयपुर:डेल्फिक आंदोलन से जीवंत हो रही प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत :अध्यक्ष राजस्थान डेल्फिक काउन्सिल

rktvnews

Leave a Comment