RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

11x गोला बारूद के साथ टारपीडो सह मिसाइल (एसीटीसीएम) परियोजना के अंतर्गत बनने वाली, गोला बारूद सह टारपीडो सुविधा युक्त मिसाइल बार्ज नौका एलएसएएम 18 (यार्ड 128) को एनएडी (करंजा) के लिए 28 मार्च, 2024 को मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में सौंपा गया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 29 मार्च।भारतीय नौसेना के लिए 11x गोला बारूद के साथ टारपीडो सह मिसाइल (एसीटीसीएम) परियोजना के अंतर्गत ठाणे के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम शिपयार्ड, मेसर्स सूर्यदिप्ता प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित गोला बारूद सह टारपीडो सुविधा युक्त मिसाइल बार्ज नौका एलएसएएम 18 (यार्ड 128) को एनएडी (करंजा) के लिए 28 मार्च, 2024 को मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में सौंपा गया। इस महत्वपूर्ण समारोह की अध्यक्षता कमोडोर विक्रम बोरा, एनडी (एमबीआई)/जीएम (टेक) ने की थी।
11x गोला बारूद के साथ टारपीडो सह मिसाइल (एसीटीसीएम) परियोजना के अंतर्गत गोला बारूद सह टारपीडो सुविधा युक्त मिसाइल बार्ज नौका एलएसएएम 18 (यार्ड 128) के निर्माण के उद्देश्य से अनुबंध पर रक्षा मंत्रालय और ठाणे के मेसर्स सूर्यदीप्ता प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के बीच 05 मार्च, 2021 को हस्ताक्षर किए गए थे। इन नौकाओं के भारतीय नौसेना में शामिल किये जाने से नौसेना की परिचालन क्षमताओं एवं कर्तव्यों को पूरा करने में गति मिलेगी, जिससे बांधों व घाटों और बाहरी बंदरगाह दोनों स्थानों पर भारतीय नौसेना के जहाजों के लिए सामान/गोला-बारूद के परिवहन, लदान तथा चढ़ाने-उतारने की सुविधा मिलेगी।
ये छोटे जहाज प्रासंगिक नौसेना नियमों और भारतीय शिपिंग रजिस्टर के विनियमन के तहत स्वदेशी रूप से तैयार तथा निर्मित किए गए हैं। डिजाइन चरण के दौरान बार्ज नौकाओं का मॉडल परीक्षण विशाखापत्तनम की नौसेना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला में किया गया था। ये बार्ज नौकाएं भारत सरकार की मेक इन इंडिया पहल की गौरवशाली ध्वजवाहक हैं।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक, युवाओं को नशे से बचाने पर दिया गया जोर, स्कूल-कॉलेजों के आसपास बढ़ेगी निगरानी।

rktvnews

भोजपुर: शिव प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र यज्ञ में गाजे बाजे के साथ भक्तों ने की जलभरी।

rktvnews

दरभंगा प्रमंडल अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को लेकर हुई समीक्षा बैठक।

rktvnews

“डेटा की दलाली और ऋण की रेलमपेल : निजी बैंकों का नया लोकतंत्र”

rktvnews

भोजपुर:प्रो के के सिंह बने वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के अध्यक्ष छात्र कल्याण।

rktvnews

उज्जैन:कलेक्टर नीरज सिंह ने जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया, स्वास्थ्य सुविधाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment