RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

क्या मनाऊँ !

धर्मदेव सिंह (प. बंगाल)

क्या मनाऊँ !

आज समझ नहीं पाता
कि क्या मनाऊँ!
आजादी का जश्न
या शहीद हुए भाईयों का मातम ।

आजाद हुआ
हर्षित हुआ
पर कितनों भाईयों को
खो दिया
इसका बहुत गम हुआ
इस दशा में
समझ नहीं पाता
कि क्या मनाऊँ!
आजादी का जश्न
या शहीद हुए भाईयों का मातम।

आजादी की आग में
कितनों के लाल
हो गये जल फतिंगों सा खाक
कितनों बहनों के
जल गये रुई सी सुहाग
कितनों घरों के
बुझ गये चिराग
उनके घर
पसरी देख उदासी सर्वत्र
कलेजा हो जाता टूक टूक
इस दशा में
आज समझ नहीं पाता
कि क्या मनाऊँ !
आजादी का जश्न
या शहीद हुए भाईयों का मातम ।

Related posts

विशेष समकालीन अभियान के तहत भारी मात्रा में शराब व अन्य सामग्री बरामद।

rktvnews

भोजपुर:फरक्का जल संधि पर ‘नीतीश संवाद’ की तैयारी को लेकर जदयू की बैठक।

rktvnews

डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की113 वीं जन्मोत्सव के पूर्व संध्या पर हुआ माल्यार्पण ।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने दिव्यांगजनों को किये कंबल वितरित।

rktvnews

रामगढ़:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर टाउन हॉल रामगढ़ में हुआ प्राथमिक उपचार एवं सीपीआर प्रशिक्षण का आयोजन।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने राज्यसभा सांसद डॉ० महुआ माजी से मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

rktvnews

Leave a Comment