RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:नीतीश सरकार रोजगार देने की बजाय युवाओं पर बरसा रही है लाठियां: शिवप्रकाश रजंन

9 मार्च 2025 को पटना में बदलो बिहार महाजुटान’ रैली की तैयारी को लेकर इंकलाबी नौजवान सभा (RYA) की जिला कमेटी की बैठक आयोजित।

5 जनवरी 2025 को आरा में होगा युवा सम्मेलन।

भोजपुर से हजारों नौजवान रैली में होंगे शामिल।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)15 दिसंबर।भाकपा-माले द्वारा आयोजित बदलो बिहार महाजुटान रैली 9 मार्च 2025 को प्रस्तावित है। आज इस रैली की तैयारी और इंकलाबी नौजवान सभा का संगठन विस्तार पर भी बैठक आयोजित की गई।
बैठक को सम्बोधित करते इंकलाबी नौजवान सभा के राज्य सचिव व अगियांव विधायक शिवप्रकाश रंजन ने नौजवानों की समस्यायों पर विस्तार से बात रखते हुए कहा की केंद्र सहित बिहार में डबल इंजन की सरकार नौजवानों के सवालों से पूरी तरह भाग रही है! शिक्षा,रोजगार और लगातार हो रहे प्रतियोगिता परीक्षाओं में पेपर लीक से छात्र-युवा नौजवान खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।इसलिए सभी वर्गो के नौजवानों को अपने रोजगार और अधिकार के लिए इंकलाबी नौजवान सभा से जुड़कर लड़ाई लड़नी चाहिए और अपने रोजगार और अधिकार के लिए 9 मार्च को पटना में होने वाले बदलो बिहार महाजुटान रैली में नौजवानों का भारी जुटान हो ताकि आने वाले नई सरकार शिक्षा और रोजगार की गारंटी करें !
साथ ही संगठन का विस्तार और प्रखंड व जिला सम्मेलन आयोजित करने पर बात हुई!
बैठक में उपस्थित अगियांव विधायक शिव प्रकाश रंजन सहित जिलाध्यक्ष निरंजन केशरी,माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम,जिला सह सचिव विशाल कुमार,अखिलेश गुप्ता,अप्पू यादव,कन्हैया कुमार,अमित यादव,दिलीप कुमार,रितेश पासवान,पंकज कुशवाहा,अभिनव कुमार,प्रदीप कुमार,राहुल कुमार,वीर कुंवर सिंह सहित दर्जनों नौजवान थे।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में खनन विभाग की व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की बैठक में प्रतिभाग किया।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आईटीयू-डब्ल्यूटीएसए 2024 में हथकरघा क्षेत्र में, विशेष रूप से पूर्वोत्तर क्षेत्र द्वारा हासिल तकनीकी प्रगति की झलक दिखाने वाले सांस्कृतिक गलियारे का दौरा किया।

rktvnews

वैशाली: मद्य निषेध को सख्ती से लागू करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता: डीएम

rktvnews

भोजपुर:विश्व पर्यावरण दिवस पर बड़हरा विधायक द्वारा बिराहिमपुर विद्यालय मे किया गया पौधरोपण।

rktvnews

पीयूष गोयल ने इंजीनियरिंग समुदाय को 2030 तक इंजीनियरिंग सेवाओं, डिजाइन, निर्माण और अनुसंधान एवं विकास में 100 बिलियन डॉलर के निर्यात लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की नीलाम पत्र वादों की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

Leave a Comment