RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:सी-विजिल एप से हो रहा शिकायतों का त्वरित निराकरण,28 मार्च तक मिलीं 529 शिकायतें।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश) 29 मार्च।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि 16 मार्च से आदर्श चुनाव आचरण संहिता लागू होते ही सी-विजिल एप पर शिकायतें प्राप्त होने लगी हैं। 28 मार्च तक प्रदेश के सभी जिलों से इस एप के माध्यम से कुल 529 शिकायतें प्राप्त हो चुकीं हैं। इन सभी शिकायतों का त्वरित निराकरण कर दिया गया है।
श्री राजन ने प्रदेश के नागरिकों से अनुरोध किया है कि यदि वे निर्वाचन में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ी किसी भी प्रकार की सीधी शिकायत करना चाहते हैं, तो वे सी-विजिल एप के माध्यम से कर सकते हैं। इसके लिए संबंधित नागरिक को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर सी-विजिल एप डाउनलोड करना होगा। इसके लिए नागरिक को ऐसी किसी भी घटना की जानकारी होने पर फोटो या वीडियो सी-विजिल एप पर अपलोड करना होगा। शिकायत मिलने पर अगले 100 मिनट के भीतर कार्यवाही की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श चुनाव आचरण संहिता के उल्लंघन वाली शिकायतों के निवारण के लिए सी-विजिल एप तैयार किया गया है। इस एप के माध्यम से कोई भी नागरिक राजनैतिक दलों या प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को लुभाने के लिए किसी भी तरह से धन, सामग्री, कपड़े, जेवरात आदि का वितरण करने, मतदाताओं को उनके पक्ष में मतदान करने के लिए धमकाने, मतदाताओं को स्वयं के वाहन से परिवहन करने, किसी भवन स्वामी की अनुमति के बिना उसके भवन या दीवारों या परिसर पर प्रचार सामग्री लगाने या दीवार पर विज्ञापन लिखवाने सहित अन्य प्रकार की शिकायतें कर सकता है।

Related posts

बीकानेर और किशनगढ़ एयरपोर्ट बिडिंग प्रोसेस में शामिल, जल्द ही नई उड़ानें होंगी शुरू गंगानगर एयरपोर्ट पर भी एयरलाइंस कंपनियां दिखा रही है रुचि।

rktvnews

13 जून को पटना में पूर्व मंत्री बृज बिहारी प्रसाद की पुण्यतिथि समारोह को आयोजित करेगा राष्ट्रीय वैश्य महासभा।

rktvnews

बक्सर:गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज ब्रह्मपुर (निमेज +2)की प्राचार्या प्रो. वीणा कुमारी ने महाविद्यालय की व्यवस्था का किया निरीक्षण।

rktvnews

शारदा प्रसाद सिंह की 16 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में आयोजित।

rktvnews

राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति।

rktvnews

बिहार: वैशाली:कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान 2024 की प्रशासनिक तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की तीसरी समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment