RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:नाम निर्देशन-पत्रों की हुई संवीक्षा, 107 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य पाए गए।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)29 मार्च।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण के लिये प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की गुरुवार को संवीक्षा की गई। इस दौरान कुल 107 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य पाए गये। संवीक्षा में छह अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य नहीं पाये गये।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने बताया कि 28 मार्च को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा उपरांत लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-11 सीधी में 20 अभ्यर्थियों, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-12 शहडोल (अजजा) में 10 अभ्यर्थियों, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-13 जबलपुर में 21 अभ्यर्थियों, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-14 मंडला (अजजा) में 16 अभ्यर्थियों, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-15 बालाघाट में 17 अभ्यर्थियों एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-16 छिन्दवाड़ा में 23 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य पाये गये हैं।
सभी अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक https://affidavit.eci.gov.in/ पर देखी जा सकती हैं।
श्री राजन ने बताया कि पहले चरण के लिये नामांकन दाखिल कर चुके प्रत्याशी शनिवार, 30 मार्च तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। पहले चरण के लिए शुक्रवार, 19 अप्रैल को मतदान होगा। मतगणना 4 जून को होगी।

Related posts

उज्जैन:तहसील कार्यालय उज्जैन उत्तर का कलेक्टर नीरज सिंह ने किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

पारिवारिक विवाद में उभय पक्ष ने दर्ज कराई प्राथमिकी।

rktvnews

रायपुर : भारत में पहली बार ट्रांसजेंडरों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी।

rktvnews

एक चुटकी सिन्दूर की कीमत तुम क्या जानो नरेन बाबू!!

rktvnews

भोजपुर:समाहरणालय परिसर में विशाल नीम का पेड़ गिरने से अधिवक्ताओं की कुर्सी-टेबल क्षतिग्रस्त।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के रोजगार सृजन की योजनाओं को किया आसान, आवेदनों के प्राप्ति हेतु,किया ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment