RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

सुविज्ञ शिशु मंदिर विद्यालय में विद्यार्थियों के बीच होली मिलन सह प्रोजेक्ट प्रतियोगिता 2024 का आयोजन।

RKTVNEWS/शाहपुर (भोजपुर) 23 मार्च ।शाहपुर के सरना भरौली में स्तिथ सुविज्ञ शिशु मंदिर विद्यालय में आज विद्यार्थियों के बीच प्रोजेक्ट प्रतियोगिता 2024 सह होली मिलन का आयोजन किया गया। आयोजित प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में वर्ग 1 से 8 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमे विद्यार्थियों ने अपनी अपनी कल्पना अनुसार प्रोजेक्ट को प्रस्तुत किया।
इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार तिवारी ने बताया की विद्यालय प्रांगण में बच्चों के मानसिक और सर्वांगिक विकास हेतु इस तरह की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाती है।प्रतियोगिता के बाद विद्यार्थियों ने पारंपरिक रूप से उपस्थित शिक्षक ,शिक्षिकाओं एवं अभिवावकों को अबीर और गुलाल से होली की अवसर पर आशीर्वचन लिया साथ ही एक दूसरे को भी अबीर गुलाल लगा होली की शुभकामनाएं दी।
आयोजित प्रतियोगिता में विवेक कुमार,रितेश कुमार ,बबलू कुमार ,माधुरी कुमारी,खुशी कुमारी,अक्षय कुमार यादव ,अमित की प्रस्तुति सराहनीय रही।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं में राकेश सिंह,श्रीकांत प्रसाद,अनिल सिंह,महेश सिंह,कुसुम देवी,सलोनी कुमारी,स्वेता कुमारी,खुशी कुमारी, राखी कुमारी एवं अभिवावक उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर : पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को पुत्र रत्न की प्राप्ति पर राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने विश्व संस्कृत दिवस पर शुभकामनाएं दीं, संस्कृत विरासत के संरक्षण और संवर्धन की प्रतिबद्धता दोहराई।

rktvnews

झारखंड:23 नवंबर को चतरा कॉलेज चतरा में सिमरिया व चतरा विधानसभा क्षेत्र की वोटों की होगी मतगणना।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहटा में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का किया उद्घाटन।

rktvnews

उमरिया:खुशियों की दास्तां:सुखमनिया बाई को मिल रहा है शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ।

rktvnews

जब तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठी महफिल!मुंबई में जियो मामी फेस्टिवल के उद्घाटन प्रीमियर में राहुल भट्ट और ‘कैनेडी’ के लिए प्रशंसा की दिखी लहर।

rktvnews

Leave a Comment