RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी चंपारण:बिहार दिवस के अवसर पर रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

RKTV NEWS/पूर्वी चंपारण (मोतिहारी)23 मार्च।मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी प्रेक्षा गृह में शुक्रवार को जिला प्रशासन पूर्वी चंपारण के तत्वावधान में बिहार दिवस के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी सौरव जोरवाल, उप विकास आयुक्त समीर सौरभ, अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिंहा, अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम श्रेष्ठ एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर प्रेक्षा गृह में बड़ी संख्या में उपस्थित बाल कलाकारों, जिला के नामचीन कलाकारों एवम नगर वासियों को संबोधित करते हुए
जिलाधिकारी ने सभी को बिहार दिवस की शुभकामना दी।जिलाधिकारी ने कहा कि व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में गीत संगीत का बड़ा महत्व है। आज जो बच्चे यहां अपनी प्रस्तुति देंगे कल के दिन में यही बच्चे देश के स्तर पर जिला का नाम रौशन करेंगे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी के द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन में जिला के सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिला के विभिन्न प्रखंडों के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्थानीय कलाकारों ने भी अपने गायन एवं प्रदर्शन से उपस्थित श्रोताओं के दिलों दिमाग पर अमित छाप छोड़ी। कार्यक्रम पर संचालन डॉक्टर सतीश कुमार साथी एवं आदित्य मानस के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। पुरे सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिहार की लोक भाषा से जुड़ी हुई गीतों की प्रस्तुति छाई रही।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नशे से दूरी है जरूरी अभियान के संकल्प पत्र पर किए हस्ताक्षर।

rktvnews

भोजपुर:विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने वाला बजट:राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 114 वां संस्करण सुना।

rktvnews

मध्यप्रदेश:पहले दिन 17 अभ्यर्थियों ने 20 नामांकन किए दाखिल!13 जिलों के अभ्यर्थियों ने भरें नामांकन।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

राजस्थान:पंचायती राज मंत्री ने समीक्षा बैठक ली, अधिकारी हर महीने चार रात्री गांव में विश्राम अवश्य करें:मंत्री

rktvnews

Leave a Comment