RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

गाजीपुर:पूर्व थलसेना अधिकारी भरतनाथ तिवारी के निधन पर सर्वदलीय शोक श्रद्धांजलि सभा में की गई काव्यांजलि अर्पित।

पूर्व थलसेना अधिकारी स्व भरतनाथ तिवारी (फाइल फ़ोटो)

RKTV NEWS/गाजीपुर ( उत्तर प्रदेश)21 मार्च।गाजीपुर जिला अंतर्गत नगसर हाल्ट थाना क्षेत्र के ग्राम – असांव निवासी कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक के चाचा पूर्व थलसेना अधिकारी भरतनाथ तिवारी का विगत 14 मार्च 2024 को रात्रि में स्वर्गवास हो गया।जिनका दाह संस्कार – मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र अभय कुमार तिवारी ने दिया है।उनकी विधवा सुरसति देवी, सुपुत्र अजनी कुमार तिवारी डबलू,थल सेना अधिकारी संजय तिवारी सहित मृत आत्मा की शान्ति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुखद घड़ी में सहन शक्ति देने की मिशन जामवंत से हनुमान जी के राष्ट्रीय संयोजक सूर्य कुमार सिंह के अध्यक्षता और प्रदेश संयोजक कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक के संचालन में जिला पत्रकार समिति हाल, सिद्धेश्वर नगर, लंका, गाजीपुर में दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। कवियों/ शायरों ने शब्दांजलि भी अर्पित किया।
उक्त श्रद्धांजलि सभा के संचालक कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक ने कहा कि ताऊ स्वर्गीय भरतनाथ तिवारी जी के मन में आमजन के हितार्थ सम्मान का भाव बहुत था,दबे, कुचले, जरुरतमंदों को सहयोग करने का भाव बहुत था, अध्यक्षता करते हुए सूर्य कुमार सिंह ने कहा कि भरतनाथ तिवारी जी आजीवन कलियुग में भी सच्चे भरत जी जैसे ही भरतनाथ थे, उनके मन में सदैव जन-जन के हितार्थ समर्पण के भाव बहुत थे।
शोक श्रद्धांजलि सभा में श्रीप्रकाश कुमार श्रीवास्तव गणेश, डॉ. सुबाष चंद्र, राजेश मिश्रा, काली शंकर उपाध्याय, आशीष मोदनवाल, वेदप्रकाश श्रीवास्तव, रामगोपाल तिवारी लड्डू, कृष्ण मुरारी चौबे सोनू, अश्वनी कुमार तिवारी बम गुरु, डॉ.पवन कुमार तिवारी,श्रीकांत पाण्डेय, धर्मदेव यादव, कामेश्वर द्विवेदी, अमरनाथ तिवारी अमर, डॉ . ममता मनीष सिन्हा,ग्राम प्रधान श्रीप्रकाश तिवारी पप्पू, राजेश तिवारी, कुंजबिहारी राय, मुन्ना पाण्डेय,इंद्रजीत तिवारी निर्भीक, अंजनी कुमार तिवारी, संजय तिवारी बबलू, मनोज पाण्डेय बाबा, धन्नंजय पाण्डेय धन्नू,विनय पाण्डेय बहुमुखी, कवि सुखमंगल सिंह मंगल, अखिलेश राय, विश्वास तिवारी पल्लू, उज्जवल तिवारी,शिवांश तिवारी हर्ष,दिनेश शर्मा, उमेश शर्मा, रामप्रवेश राय,भगवती प्रसाद राय,यशवन्त यादव, ग्रीन मैन डॉ. अरविंद यादव,डॉ. बालेश्वर विक्रम, हरिशंकर पाण्डेय,शायर बादशाह राही,शायर कद्र पारखी सहित अनेकों लोगों ने शोक श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Related posts

ऋतुओं का राजा…!शांति ‘संजीवनी’ मिश्रा

rktvnews

भोजपुर:युवा मतदाताओं को जागरूक हेतु युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

1 मई 23 से प्रातःकालीन संचालित होंगे व्यवहार न्यायालय,भोजपुर के न्यायिक कार्य:विद्या निवास सिंह उर्फ दीपक सिंह

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव की दुबई में शेख अहमद बिन सईद अल मकतूम से भेंट,मध्यप्रदेश बनेगा एविएशन और लॉजिस्टिक हब।

rktvnews

लॉमेन ने बिहार में अपनी उपस्थिति बढ़ाते हुए मुजफ्फरपुर में अपना पहला स्‍टोर खोला।

rktvnews

पटना:आर्थिक, शैक्षणिक और सामाजिक समृद्धि का साधन है सहकारिता : निदेशक डा के पी रंजन

rktvnews

Leave a Comment