RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:युवा मतदाताओं को जागरूक हेतु युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 अक्टूबर। शुक्रवार को BS कॉलेज, आरा में बिहार विधानसभा चुनाव जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्वीप कोषांग,भोजपुर तथा राष्ट्रीय सेवा योजना, एस बी कॉलेज इकाई द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसकी अध्यक्षता कालेज की प्राचार्या प्रो डॉ आभा सिंह ने किया। इस अवसर स्वीप कोषांग की नोडल अधिकारी हिना, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, अनुप्रिया, जिला समन्वयक, लोहिया मिशन, रंजय बैठा, जिला परियोजना पदाधिकारी ,अमित कुमार , बीएलओ ट्रेनर कृष्ण शर्मा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कॉलेज प्राचार्य अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में प्राचार्या ने लोकतंत्र में मतदान की महत्ता को रेखांकित करते हुए छात्र-छात्राओं को न केवल स्वयं मतदान करने बल्कि अपने आसपास के लोगों एवं संबंधियों को भी इसके लिए प्रेरित करने की सलाह दी। विश्व का सबसे पहला लोकतांत्रिक व्यवस्था हमारे बिहार के लीचक्षीवी गणराज्य से शुरू हुआ था, आज ऐसी स्थिति हो गई है की लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने अपने संबोधन मे छात्र-छात्राओं से कहा कि हमे जो अधिकार मिला है, उसे अपना कर्तव्य समझ कर निभाना है।
भारत दुनिया का सबसे बड़ा युवा लोकतांत्रिक देश है। लोकतंत्र की ताकत मतदान है।
अतः मतदान अवश्य करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर अन्य लोगों द्वारा भी मतदान के महत्व को रेखांकित करते हुए मतदान करने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन में कॉलेज एंबेसेडर निशांत कुमार मीरा कुमारी ,और पवन तिवारी के साथ सभी कैंपस एंबेस्टर की महत्वपूर्ण भूमिका रही । इस अवसर पर लोकतंत्र में मतदान के महत्व विषय पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा भोजपुर में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गई, कि लोकतंत्र के महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करेंगे। जिसमें जितेश, स्नेहा, अदिति, अभिजीत आदि की का यह अभिनय जीवंत एवं प्रभावशाली था। कार्यक्रम का संचालन अमित कुमार सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी मनीषा कुमारी ने किया । इस अवसर पर सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:हम पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने किया कंबल का वितरण।

rktvnews

स्वच्छता अभियान में महादेवा हनुमान मंदिर के सेवकों ने खूब बहाया पसीना।

rktvnews

काशी तमिल संगमम द्वितीय के तमिल छात्र समूह ने सारनाथ का भ्रमण किया।

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में समाज कल्याण (बाल संरक्षण की विभिन्न इकाई) सहित विभागीय समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे एससी/एसटी केस का आरोपी गया जेल।

rktvnews

अयोध्या में राम रसोई के पूरे हुए चार साल,राम रसोई भक्तों की सेवा में लगातार जारी रहेगा!चार साल में लगभग 25 लाख भक्तों ने ग्रहण किया भोजन :किशोर कुणाल

rktvnews

Leave a Comment