RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:आर्थिक, शैक्षणिक और सामाजिक समृद्धि का साधन है सहकारिता : निदेशक डा के पी रंजन

पटना/बिहार (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 मार्च। शुक्रवार को फ़ूड एण्ड एलाइड वर्कर्स यूनियन, सहकारिता से जुड़े कृषक और प्रतिनिधिमंडल की बैठक डीएनएस क्षेत्रीय सहकारी प्रबध संस्थान के सभागार में अध्यक्षता में हुई। जिसमें बिहार प्रांत के दस जिला से 84 प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक डॉक्टर केपी रंजन, यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष राम दयाल सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम उपस्थित सदस्यों के व्यक्तिगत परिचय और कार्य योजना से हुआ।
मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए निदेशक डॉक्टर केपी रंजन ने कहा कि सहकारिता विभाग तमाम श्रमिक, कृषक और युवाओं को प्रेरित करने, सरकार के लाभकारी योजनाओं को बताने और मार्गदर्शन करने के लिए सतत प्रयत्नशील है। इन्होंने हौसला बढ़ाते हुए आप सभी कम से कम ग्यारह सदस्य मिलकर सोसायटी के रूप में अपना व्यवसाय स्थापित कर आर्थिक समृद्धि, सामाजिक और शैक्षणिक स्तर सुधार सकते हैं। कृषक सोसायटी,दुग्ध उत्पादक, मछली उत्पादक,सब्जी उत्पादक आदि के क्षेत्र में आगे बढ़कर एक सफल उद्यमी बनकर अपने तथा क्षेत्र के अन्य लोगों का भी सपना साकार कर सकते हैं।,यही सहकारिता विभाग का उद्देश्य है और लक्ष्य भी।
प्रांतीय अध्यक्ष राम दयाल सिंह ने मजदूरों के शोषण की कहानी उनके ही जुबानी सुनी। मजदूरों ने बताया की प्रति बोरा का लोडिंग अनलोडिंग का दर सरकारी स्तर पर रू 11.40, है लेकिन ठीकेदारों के माध्यम से कहीं 4.50,कहीं 5.50,7.50,और 8.50 मिल रहा है। प्रांतीय अध्यक्ष ने दुख व्यक्त करते हुए बताया कि स्वतंत्रता प्राप्ति के 75 वर्षों बाद में आज तक इन मजदूरों का न्यूनतम मजदूरी भी नहीं मिल रहा है। इन्होंने यूनियन द्वारा की गई समस्त कार्रवाइयों को विस्तार से बताया और भरोसा दिलाया की मै मजदूरों के भला के लिए काम करता हूं और इनके लिए खुशहाली के लिए अंतिम क्षण तक साथ दूंगा क्योंकि की मैं भी एक मजदूर की तरह बोरा ढोने का काम किया हूं।इसका मुझे दर्द है। इन्होंने मजदूरों को 11.60 का नया निर्धारित दर लागू कराने का पत्र भी जारी किया।
अंत में डा दिनेश प्रसाद सिन्हा ने संघ की ताकत, मजदूरों की एकता,और सबको अधिकार और कर्तव्य के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने,संघ के साथ रहकर लाभान्वित होने का संदेश दिया।संघ सदस्यों ने जोरदार नारेबाजी की। प्रमुख उपस्थिति में राजू राय छपरा, अरविंद कुमार यादव बांका,सोनू कुमार रोहतास , धनेश राम सीतामढ़ी ,नवल किशोर राय शिवहर,अयूब भागलपुर, रामनारायण राम भोजपुर, अरविंद कुमार पटना, राजेंद्र साहनी मुजफ्फरपुर ,शंकर यादव जमुई,आदि रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री मोदी का 79वाँ स्वतंत्रता दिवस संबोधन: विकसित भारत 2047 के लिए विजन

rktvnews

सत्या का बड़ा बलिदान: बहन की रक्षा के लिए उसी परिवार में की शादी, माँ के आखिरी वादे को किया पूरा।

rktvnews

जयपुर:वंदे भारत एक्सप्रेस का किशनगढ़ रेलवे स्टेशन पर हुआ स्टॉपेज, केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी के नेतृत्व में स्वागत।

rktvnews

प्रधानमंत्री 18 जुलाई को बिहार और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने आदर्श चंपावत के तहत संचालित योजनाओं और प्रस्तावित कार्यक्रमों की समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर: जेनरल स्टोर की आड में गांजे का कारोबार,तीन गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment