RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

मद्यनिषेध द्वारा लावारिस अवस्था में खड़ी वाहन से 70.53 लीटर अवैध विदेशी शराब किया बरामद।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार ) 21 मार्च।जिलाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन के निर्देश के आलोक में उत्पाद थाना, बिरौल द्वारा अवैध शराब के परिवहन ,भंडारण एवं सेवन की रोकथाम के लिए विभिन्न स्थलों पर गश्ती एवं छापामारी के क्रम में बुधवार को बिरौल थानान्तर्गत दाथ के निकट लावारिस अवस्था में खड़ी चार पहिया वाहन (स्कॉर्पियो) की जाँच के क्रम में पाया गया कि वाहन के सीट पर आठ (आठ) कार्टूनों में लगभग 70.53 लीटर अवैध विदेशी शराब पाया गया।
उत्पाद निरीक्षक, मद्यनिषेध गोपाल कुमार सिंह द्वारा चार पहिया वाहन (स्कॉर्पियो) रजिस्ट्रेशन नम्बर – BR-06P-1252 के वाहन चालक एवं वाहन स्वामी की खोज-बीन किया गया, लेकिन इस संबंध में कुछ पता नहीं चल सका, तत्पश्चात जप्ती सूची बनाकर बरामद अवैध विदेशी शराब को जप्त किया गया।
सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध प्रदीप कुमार ने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी है एवं शराब का क्रय-विक्रय, परिवहन एवं भंडारण करना बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 (यथासंशोधित) के अन्तर्गत अपराध है।
उन्होंने कहा कि अज्ञात के विरुद्ध शराब का परिवहन करने के आरोप में प्राथमिक की दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

महादलित टोलों में डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विशेष कैंप आयोजित।

rktvnews

भारत और रूस के बीच मजबूत और समय-परीक्षित मित्रता दुनिया के लिए सहयोग और कूटनीति का शानदार उदाहरण है: लोकसभा अध्यक्ष

rktvnews

बागपत:100 दिवसीय सघन टीबी अभियान को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

सारण:मतदाता जागरूकता क्रिकेट मैच में जिला प्रशासन की टीम बनी विजेता।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 26 जून 26

rktvnews

राजस्थान में मतगणना से जुड़ी तैयारियों पूरी: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

rktvnews

Leave a Comment