RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

सुपौल: ईवीएम/वीवीपीएट के माध्यम से मतदान हेतु दिव्यांगजनों को कराया गया डेमो! ट्राई साइकिल वितरित।

RKTV NEWS/सुपौल (बिहार) 02 मार्च।कौशल कुमार, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी, सुपौल के द्वारा आज आगामी लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त समाहरणालय परिसर, सुपौल में दिव्यांगजनों को EVM/VVPAT के माध्यम से वोटिंग करने हेतु Demonstration कराया गया, जिसमें लगभग 100 दिव्यांगजनों ने भाग लिया। उपस्थित सभी दिव्यागजनों को EVM/VVPAT द्वारा वोटिंग प्रक्रिया की जानकारी उपस्थित पदाधिकारी / कर्मियों के द्वारा दी गई।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा आगामी लोक सभा आम निर्वाचन 2024 में मतदान करने संबंधी आवश्यक पहचान पत्र / दस्तावेज की जानकारी देते हुए उपस्थित सभी दिव्यांगजनों से पूछा गया कि आप सबों का नाम मतदाता सूची में दर्ज है कि नहीं? सभी दिव्यांगजनों के द्वारा बताया कि हमलोगों का नाम मतदाता सूची में दर्ज है। हमलोग सभी चुनाव में मतदान करते हैं तथा आगे भी करेंगे। साथ ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी, सुपौल द्वारा सभी PWD निर्वाचकों को सक्षम App के बारे में जानकारी दी गई। सक्षम App के माध्यम से PWD निर्वाचकों को मतदान केन्द्र पर मिलने वाली सुविधा एवं मतदाता सूची में पंजीकरण के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई है।
सुपौल जिला अंतर्गत कुल 12302 दिव्यांग (PWD) मतदाता हैं। जिसमें विधान सभावार 41-निर्मली में 1670, 42-पिपरा में 2112, 43-सुपौल में 2463, 44-त्रिवेणीगंज (अ०जा०) में 1972 एवं 45-छातापुर में 4085 दिव्यांग (PWD) मतदाता हैं। जिला स्तर पर दिव्यांग (PWD) निर्वाचकों की सुविधा / सहायता हेतु Disability Cordinator के रूप में शशि कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, सुपौल की नियुक्ति की गई है।
उक्त कार्यक्रम में उपस्थित दिव्यांगजन (PWD) निर्वाचकों में से कुल 35 दिव्यांगजनों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा मोटराइज्ड ट्राईसाईकल वितरण किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सुपौल, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुपौल, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग सुपौल, सहायक निदेशक दिव्यांगजन सुपौल एवं अन्य पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

रांची:विस चुनाव से पूर्व कैंप सर्वे की तैयारी, सर्वेक्षण कर्मी 27 जून से करेंगें आंकड़ा संग्रह।

rktvnews

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने ड्रोन दीदी योजना के तहत दो पायलट परियोजनाओं के संचालन के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

भोजपुर: अखिल भारतीय जनसंघ ने वीर सावरकर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

सीतामढ़ी की बेटी श्वेता सुमन ने बीपीएससी की 68वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में पहले प्रयास में ही 158 रैंक प्राप्त कर अपने जिला का मान बढ़ाया।

rktvnews

महाकुम्भ से सनातन बौद्ध एकता का दिया गया संदेश।

rktvnews

रांची:21 अप्रैल को रन फॉर डेमोक्रेसी का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment