
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 02 मार्च। आज बड़हरा प्रखण्ड के ई किसान भवन में बड़हरा कृषि पदाधिकारी उमेश कुमार सुमन, एसी प्रेम रंजन, शशि भूषण और कृषि यंत्र कीट विक्रेता की उपस्थिति में कृषि विभाग द्वारा 80 फीसदी अनुदानित
कृषि यंत्र कीट को मात्र 200 रुपए में राम अवध सिंह,मंटू सिंह,बिमल सिंह,विक्रांत, ललन सिंह,अजीत गिरि,उपेंद्र सिंह,भानु कुमार,छोटू कुमार,संतोष कुमार, जय कुमार,कृष्ण कुमार,दुर्ग यादव सहित उपस्थित 45 किसानों को उपलब्ध कराया गया।
