RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

नवादा:जिला आइकॉन राहुल वर्मा मतदान के लिए मतदाताओं को कर रहे जागरुक।

नवादा/बिहार 29 फरवरी।आशुतोष कुमार वर्मा जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, नवादा के निर्देशानुसार जिला आइकॉन राहुल वर्मा द्वारा लगातार मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जन जागरूकता करायी जा रही है। 10 प्रतिशत से कम मतदान वाले क्षेत्रों में उनके द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत उनके द्वारा बनाई गई मतदाता जागरूकता लघु फिल्म एवं मतदाता जागरूकता वीडियो सॉन्ग भी प्रसारित किया जा रहा है। श्री वर्मा कैलेंडर चार्ट तैयार करके कम वोटिंग प्रतिशत वाले बूथ पर विजिट कर रहे हैं, वे अब तक नक्सली प्रभावित क्षेत्र धमनी रजौली, पैंग्री वारिसलीगंज, भेलू बीघा नारदीगंज, कलौंदा अकबरपुर, भानेखाप सूअरलेटी हरदिया, इरुरी पकरीबरावां, सुंदरी कौवाकोल आदि क्षेत्रों में तेजी से मतदाता जागरूकता अभियान चला रहें हैं।
जिला आइकॉन श्री वर्मा ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सक्षम ऐप के बारे में मतदाताओं को बताया गया जिससे पीडब्लूडी वोटर्स एवं 80 साल से उपर उम्र के बुजुर्ग इसका लाभ ले सकेंगे। लोगों ने इस अभियान का समर्थन किया और इस बार उन्होंने वादा किया कि प्रवासी लोगों को भी बुलाकर मतदान करवाएंगे।

Related posts

रेड क्रॉस सोसायटी भोजपुर के उपसंरक्षक सरफराज अहमद खान ने जनहित में आरा सांसद सह ऊर्जा मंत्री से की अपील।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:कोषांगों के नोडल पदाधिकारी के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

नया कॉम्पैक्ट यूटिलिटी ट्रैक्टर-सीमांत और छोटे किसानों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान में कर सकता है मदद।

rktvnews

बक्सर:”टी.बी मुक्त भारत” अभियान के तहत रैली का आयोजन।

rktvnews

जल शक्ति मंत्रालय ने 6 नदियों का बेसिन प्रबंधन करने के लिए 12 तकनीकी शिक्षा संस्थानों के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किया।

rktvnews

गेहूं और जौ उत्पादन बढ़ाने के साथ लागत घटाना भी जरूरी: केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

Leave a Comment