RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

पूर्वी चंपारण:कोषांगों के नोडल पदाधिकारी के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक।

RKTV NEWS/पूर्वी चंपारण (मोतिहारी)22 अप्रैल।जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह-जिलाधिकारी, पूर्वी चंपारण, सौरभ जोरवाल के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, नगर आयुक्त एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी की उपस्थिति में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर गठित किए गए कोषांगों के नोडल पदाधिकारी के साथ बैठक कर कार्य प्रगति की समीक्षा की गई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी डिस्पैच सेंटर एवं मतगणना केंद्र पर बनाए जा रहे हैं स्ट्रांग रूम को अंतिम रूप दिया जाए। भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता के द्वारा बताया गया कि सभी जगह कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है और इस कार्य को समय रहते पूरा कर लिया जाएगा। निर्वाचन कार्य के लिए प्रतिनियुक्त सभी सेक्टर पदाधिकारी को पुनः एक बार अनुमंडल स्तर पर प्रशिक्षण करा देने का निर्देश दिया गया।
कंट्रोल रूम के नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि कंट्रोल रूम से संबंधित सभी जरूरी चीजों का आकलन करते हुए उसकी मांग कर लें। जिला परियोजना पदाधिकारी आईसीडीएस को निर्देश दिया गया कि मतदान के दिन मतदान केंद्र पर पर्दानशी महिलाओं की पहचान के लिए प्रतिनियुक्त की जाने वाली आंगनबाड़ी सेविका सहायिका की सूची बना लें और इसका आदेश निकलवा दिया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला के सभी मतदान केंद्रों पर पर्दानसी महिलाओं की पहचान के लिए अतिरिक्त प्रतिनियुक्ति की जाएगी। सभी मतदान केंद्र भवन के लिए पर्याप्त संख्या में व्हीलचेयर की व्यवस्था रखना का निर्देश सहायक निदेशक दिव्यांगजन को दिया गया। उनके द्वारा बताया गया कि व्हीलचेयर की व्यवस्था कर ली गई है।

Related posts

राजनेताओं से भी लिया जाए काम का लेखा-जोखा।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने चिरौंजी बेचकर आत्मनिर्भर बन रहे निपनिया के जनजातीय समाज की उद्यमिता को सराहा।

rktvnews

बेतिया:लोकसभा आम निर्वाचन 2024 अंतर्गत लंबित अभिश्रवों का करें अविलंब भुगतान : जिलाधिकारी

rktvnews

जिला स्तरीय स्टीयरिंग – सह-मॉनीटरिंग कमिटी की बैठक संपन्न!मध्याहन भोजन का हो समय समय पर मॉनीटरिंग:उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता

rktvnews

कोचिंग संचालकों के साथ दरभंगा डीएम ने की बैठक।

rktvnews

नारनौल:आतंकवाद-विरोधी अंतरराष्ट्रीय कवि-सम्मेलन आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment