RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बागपत:जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड के संदर्भों की समीक्षा बैठक।

बागपत/उत्तर प्रदेश 27 फरवरी।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड संदर्भों के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने कहा लंबित/अवशेष मामलों को शीघ्र गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाए उन्होंने कहा प्रत्येक कार्यालय अध्यक्ष का दायित्व है कि वे अपने सीएम डैशबोर्ड पर प्रतिदिन नजर रखें रैंकिंग नीचे नहीं आनी चाहिए उन्होंने नीचे रैंकिंग आने वाले पोर्टल पर अच्छी प्रगति नहीं प्रदर्शित होने वाले अधिकारियों को सुधार करने के निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा कि जो अधिकारी अपने कार्य में उदासीनता और लापरवाही लगातार रैंकिंग खराब करने में लगे हैं ऐसे अधिकारियों पर प्रभावी कार्यवाही की जाएगी उन्होंने कहा कि 29 फरवरी से पूर्ण जिन विभागों के जो संदर्भ लंबित हैं उन्हें निस्तारित कर दिए जाएं जो किसी स्तर से टेक्निकल फंसे हैं उन पर उनकी आख्या अवश्य स्पष्ट रूप से अपलोड की जाए ।
उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि जो विभाग सी, डी व ई श्रेणी में आ रहे है उनके साथ प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जाए कार्य में उदासीनता लापरवाही बालों को चिन्हित करते हुए उनके विभागीय अधिकारियों को लिखा जाए । उन्होंने कहा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम जनमानस वंचित नहीं रहना चाहिए।
जिलाधिकारी ने जिला नगरीय विकास अभिकरण डुडा बागपत की शासी निकाय की बैठक की और प्राप्त प्रस्ताव को अनुमोदन दिया उन्होंने कहा नाली इंटरलॉकिंग टाइल्स का कार्य रुकना नहीं चाहिए समय अंतर्गत टेंडर कराकर कार्य प्रारंभ किया जाए जिलाधिकारी ने डूडा द्वारा निर्मित भवनों एवं आवंटित भावनाओं की समीक्षा हेतु पांच सदस्य अधिकारियों की टीम गठित करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा यह टीम अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगी पूर्व के भवनो की क्या स्थिति है इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा डिप्टी कलेक्टर मनीष यादव ,समस्त जिला स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

पटना: मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत 49 लाख 9 हजार 336 लाभार्थियों के खाते में 2920 करोड़ रुपये की राशि डी.बी.टी. के माध्यम से अंतरित की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 24 मार्च 26

rktvnews

वैशाली:“आमजन से मिलने का कार्यक्रम” वैशाली जिले के सभी कार्यालयों में लागू : जिलाधिकारी

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान व पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन द्वारा मंडल कारा चतरा में चलाया गया छापेमारी अभियान।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधायक ने मणीराय के टोला गंगा कटाव निरोधक कार्य का शुभारंभ किया।

rktvnews

केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने भारतीय उर्वरक संघ के 59वें वार्षिक सेमिनार 2023 का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment