RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मुहर्रम को ले जिला शांति समिति की बैठक संपन्न, विधि व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने दिए सख्त निर्देश।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 जुलाई। प्रेम, भाईचारा एवं शांति-सद्भाव के प्रतीक पर्व मुहर्रम के अवसर पर आज विधि व्यवस्था एवं शांति संधारण हेतु समाहरणालय सभागार, आरा में जिला दंडाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक भोजपुर की संयुक्त अध्यक्षता में जिला शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि आगामी पर्व के अवसर पर जिले में विधि व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि कानून व्यवस्था भंग करने वाले, सामाजिक तनाव उत्पन्न करने वाले, सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाले अथवा अफवाह फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुहर्रम जुलूस मार्ग की पूर्व जांच कराई जाए, मार्गों की साफ-सफाई, मुख्य चौक-चौराहों पर पेयजल की व्यवस्था, एम्बुलेंस टीम की प्रतिनियुक्ति, बिजली के जर्जर तारों की मरम्मत तथा अस्पतालों में मेडिकल टीम एवं आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता समय से सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक भोजपुर ने कहा कि असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों की पहचान कर उनके नाम थाने के गुंडा पंजी में दर्ज किए जाएंगे। साथ ही जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारियों, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि शांति समिति द्वारा उठाए गए सभी बिंदुओं एवं समस्याओं का शीघ्रता से समाधान सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में जिला एवं अनुमंडल स्तरीय प्रशासनिक पदाधिकारी, सभीथाना प्रभारी,शांति समिति के सदस्य एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

आज से ‘मिशन इंद्रधनुष 5.0’ के प्रथम चरण की शुरुआत, गर्भवती महिलाओं एवं जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों का होगा टीकाकरण।

rktvnews

बक्सर: डीएम का अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर “कॉफी पर संवाद”

rktvnews

महादान’ की भावना से दर्जनों छात्र-छात्राओं ने किया रक्त-दान!हेल्थ इंस्टिच्युट में लगाया गया रक्त-दान शिविर ।

rktvnews

सीतामढी:मदनपुर पंचायत में जन संवाद

rktvnews

नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-प्राइम का ओडिशा के तट से स्ट्रेटजिक फोर्सेज कमांड और डीआरडीओ द्वारा सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में सीएमआर प्राप्ति की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment