RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

अपराधियों और भ्रष्टाचारियों की सरकार बिहार का कर रही है बंटाधार: अमरेंद्र प्रताप सिंह।

भोजपुर से सैकड़ों गाड़ियों सहित हजारों युवा विधानसभा का घेराव करेंगे :सुशील मिश्रा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 07 जुलाई।भाजपा,आरा विधानसभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की बैठक नगर अध्यक्ष जीतू चौरसिया की अध्यक्षता में नवादा आरा शिवा होटल में हुई। बैठक में भाजपा बिहार प्रदेश द्वारा आयोजित राज्य व्यापी आंदोलन 13 जुलाई को बिहार विधानसभा के घेराव को सफल बनाने के लिए वृहद बैठक हुई। शुरुआत भारत माता, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर और वन्दे मातरम से हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व कृषि मंत्री सह आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि नीतीश-तेजस्वी की महागठबंधन की सरकार आने के बाद जंगलराज रिटर्नस आ गया है। अपराधियों और भ्रष्टाचारियों की यह सरकार बिहार का बंटाधार कर रही। तेजस्वी यादव ने सरकार में आने पर पहली कैबिनेट बैठक में 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी का वादा करके सत्ता में आई और नौकरी नहीं देकर वादाखिलाफी किया है। युवाओं पर लाठीचार्ज करवाया,शिक्षक भर्ती बीपीएससी के माध्यम से कर बिहार सरकार बिहारी युवाओं को रोजगार से वंचित करते हुए राज्य के बाहरी लोगों को रोजगार देने जा रही है।ऐसे ही कई मुद्दों को 13 जुलाई का कार्यक्रम आयोजित है।जिसमें सैकड़ों वाहनों के माध्यम से हजारों की संख्या में प्रस्थान करेंगे और भ्रष्टाचारी, युवा विरोधी महागठबंधन की सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। बैठक मे जिलाध्यक्ष डॉ प्रेम रंजन चतुर्वेदी, जिला महामंत्री नरेन्द्र तिवारी, राजकुमार कुशवाहा, पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष अजय सिंह, सुशील कुमार मिश्र, डिप्टी मेयर प्रतिनिधि सरोज सिंह, संतोष पाण्डेय, प्रकाश सिंह, दिपक सिंह,हैप्पी तिवारी, रौबिन कुशवाहा, बलजीत सिंह, मंदीप तिवारी, गुड्डू पासवान, दिनेश सिंह, प्रियांशु दीवान, सुगम सहाय, विजय सिंह, अश्वनी कुशवाहा, राजु शाहाबादी, पंकज सिंह, शिवकुमार सिंह, चन्दन विश्वकर्मा, सोनू सिंह, गणेश सिंह, गौतम श्रीवास्तव,अभय चौधरी, रितेश वर्मा, सुनील कुशवाहा नरेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री मुन्ना सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन ग्रामीण अध्यक्ष अशोक सिंह ने किया।

Related posts

भोजपुर:भाकपा(माले) की बड़हरा विधानसभा स्तरीय कमेटी की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

FSSAIका FOASC वेब एप्लीकेशन अब क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगा।

rktvnews

भोजपुर: भाजयुमो जिलाध्यक्ष संग पुलिस अधिकारी की बदसलूकी और मारपीट अति निंदनीय, पुलिस अधिकारी पर होगी कार्रवाई: राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

दरभंगा:SSP के कर कमलों से राज्य स्तरीय कबड्डी (बालिका) खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

आईटीआई गढ़वा कैम्पस में रीड अलॉन्ग को लेकर हुआ खास कार्यक्रम।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment