RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भोजपुर: फुटबॉल खिलाड़ी रह चुके राजेश्वर प्रसाद के निधन पर ऑनलाइन शोक सभा आयोजित।

राजेश्वर प्रसाद (फाइल फोटो)

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)28 मार्च।आज जिला फुटबाल संघ भोजपुर आरा के तत्वाधान में राजेश्वर प्रसाद के निधन पर संघ के अध्यक्ष राम मूर्ति प्रसाद की अध्यक्षता में ऑनलाइन शोक सभा की गई। संघ के सचिव रविंद्र कुमार ने बताया कि राजेश्वर प्रसाद ने 78 वर्ष के आयु मे 27 मार्च 2025 को प्रातः 6:50 पर अपने आवास पर अंतिम सास ली। राजेश्वर प्रसाद अपने जमाने के बहुत ही अच्छे फुटबॉल के खिलाड़ी रह चुके थे। वे जब फुटबॉल खेलते थे तो उनकी मैदान में तूती बोलती थी उनको देखकर विरोधी टीम के खिलाड़ी सहम जाते थे। राजेश्वर प्रसाद अपने खेल के बल पर इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड आरा में नौकरी करते थे।करीब 10 साल तक बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व किया और अपने राज्य को चैंपियन बनाया अनेकों बार अपने जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने जिले को चैंपियन बनाया।उन्होंने करीब 40 /45 बार ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लिया। उनका निधन भोजपुर फुटबॉल एवं बिहार फुटबॉल के लिए एक बहुत ही बड़ी क्षति है। श्री प्रसाद अपने पीछे दो पुत्र पांच पुत्रियां और दर्जन नाती पोते छोड़ गए है।इस दौरान उनकी आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई की भगवान उनको मोक्ष प्रदान करें अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें ।इस मौके पर उपस्थित लोगों में डा. एस. एम. ईसा ( मुख्य संरक्षक जिला फुटबाल संघ भोजपुर) पुष्पेंद्र सिंह एवं डॉ अनिल सिंह( उपाध्यक्ष जिला फुटबॉल संघ भोजपुर) लाल बहादुर लाल एवं लाल शरण सिंह (कोषाध्यक्ष) इंद्रदीप नारायण सिन्हा डॉक्टर रंजन कुमार सिंह (कार्यालय सचिव) अरविंद कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह ,अशोक मानव, सुधीर कुमार, सुनील कुमार सिंह ,शशि भूषण सिंह, धर्मेश उपाध्याय , वीर बहादुर यादव धनजी कुमार, पवन कुमार ,जीतू चंद्रवंशी सहित अन्य लोग शामिल थे।

Related posts

ईएसआईसी ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया।

rktvnews

भारत आज सबके साथ बराबरी पर है और विश्व भारत के नेतृत्व के लिए तैयार है : डॉ. सिंह

rktvnews

राष्ट्रपति द्वारा आयुष्मान भवः अभियान का 13 सितम्बर को किया जाएगा ऑनलाईन शुभारम्भ!17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जनपद में चला जाएगा आयुष्मान भव कार्यक्रम।

rktvnews

आरपीएफ आरा ने चोरी मोबाइल के साथ युवक को पकड़ा दर्ज किया केस।

rktvnews

मध्य प्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही।

rktvnews

राष्ट्रपति लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के 107वें वार्षिक दिवस और दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं।

rktvnews

Leave a Comment