RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

जैसी दिखी वैसी दुनिया…! :डॉक्टर प्रमिला वशिष्ठ प्रमिल

डॉक्टर प्रमिला वशिष्ठ प्रमिल (जयपुर,राजस्थान)

जैसी दिखी वैसी दुनिया…!

ना मैं इधर की कहूं,ना मैं उधर की कहूं।
मुझे जैसी दिखी वैसी,दुनियां की कहूं ।।

इंसान बदलते देखा,मर घट जलते देखा।
ऊंची ऊंची मीनारों को सिसकते देखा।।

रोशनी की अंधेरे में ,,,रौनकें बदल गई।
आनंदित संगीत की चौखटें बदल गई।।

नित होते जहां जलसे,जीवन रंग से रंगे।
वो रंग महल दिखे,मकड़ जालों से पगे।।

मूढ़ जब लौटता,अंतिम संस्कार करके।
भरीभरी आंखों को लौटता खाली करके।।

लगता ऐसा वह पूरा का पूरा बदल गया।
बनाया विराग का गीत,बन ग़ज़ल गया।।

कुछ नहीं सीखता प्रमिल यह पागल मन।
पिंजरे से उड़ जाएगा पंछी,मिटेगा ये तन।।

(साभार शब्दों की सरिता मंच)

Related posts

पूर्वी चंपारण:जिला स्तरीय स्वीप कोषांग की बैठक में जिले में मतदान प्रतिशत 70% तक ले जाने का निर्धारित किया गया लक्ष्य।

rktvnews

आईपीएस मनुमुक्त ‘मानव’:42वीं जन्म-जयंती पर विशेष

rktvnews

अक्टूबर 2023 माह में 17.28 लाख नए श्रमिकों का ईएसआई योजना के अंतर्गत नामांकन।

rktvnews

निफ्टेम-के में विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस समारोह का समापन खाद्य सुरक्षा और जमीनी स्तर पर भागीदारी में नवाचारों के आह्वान के साथ हुआ।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:खनन टास्क फोर्स की कार्रवाई में 4 वाहन जब्त करते हुए दर्ज कराई गई प्राथमिकी, 4 अभियुक्त गिरफ्तार।

rktvnews

बेहतर जल संवर्धन और प्रबंधन हेतु मध्यप्रदेश को देश में मिला प्रथम स्थान।

rktvnews

Leave a Comment