आरा/भोजपुर 29 अक्टूबर।भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं निर्वाचन विभाग बिहार पटना के निदेश के आलोक में निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 अंतर्गत आज 29 अक्टूबर को भोजपुर जिला अंतर्गत सभी सातों विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा विशेष कैम्प का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निर्वाचक सूची में नाम पंजीकरण हेतू अहर्ता प्राप्त योग्य नागरिकों द्वारा प्रपत्र 6, नाम विलोपन हेतू प्रपत्र 7, एवं नाम एवं अन्य विवरणी में सुधार/डुप्लीकेट ईपिक /PWD मार्किंग /एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र में स्थानतरण हेतू प्रपत्र 8 भरकर अपने अपने बीएलओ को दिया गया।
आज विशेष कैंप के दौरान सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी / निर्वाचन पदाधिकारी /सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा विशेष कैंप का निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण किया गया।
बताया गया की अब अगला विशेष कैंप का आयोजन नवंबर माह में 25 नवंबर से 26 नवंबर 23 को सभी मतदान केंद्रों पर किया जाएगा।
विशेष संक्षिप्त पूनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत छूटे हुए सभी अहर्ता प्राप्त नागरिकों,युवा,महिला, दिव्यांग जन मतदाताओं का पंजीकरण हेतू विशेष ध्यान दिया जा रहा है।विदित हो कि दावा /आपत्ति का अंतिम तिथि 9.12.2023 है!उक्त तिथि तक कोई भी अहर्ता प्राप्त योग्य नागरिक विहित प्ररूप में अपना आवेदन अपने मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी (बीएलओ ) के पास जमा कर सकते हैं या भारत निर्वाचन आयोग के वेबसाइट www.nvsp.in एवं वोटर हेल्पलाइन एप्प (VHA) पर ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।
