RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:40 वर्षो से विरान पड़े शिव मंदिर में की गई पूजा अर्चना! महा शिवरात्रि पर तीन दिवसीय भागवत कथा का होगा आयोजन।

आरा/भोजपुर 19 फरवरी। स्थानीय ऐतिहासिक प्रचानी बड़ी मठिया में 40 वर्षो से विरान पड़े शिव मंदिर में रविवार को मठ मंदिर संरक्षण सह सेवा समिति के द्वारा विधिवत मुख्य यजमान चंदन ओझा द्वारा भूमि पूजन की शुरुआत कर विधिवत पूजा अर्चना की गई।
इस दौरान सामूहिक रूप से भक्तों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। साथ ही योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया गया। सभा के दौरान बताया गया की आगामी पर्व महा शिवरात्रि के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का वाचन वृंदावन के कथा वाचक गंगा मिश्र द्वारा किया जायेगा जिसका 08 मार्च को शिव विवाह एवं शिव कथा के साथ समापन होगा।
मंदिर परिसर में पूजा अर्चना और सभा के दौरान मुख्य रूप से अमरदीप कुमार जय,पवन पांडेय,आनंद कुमार,हरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ दीपू जी,दीपक सिंह,राकेश रंजन उर्फ पुतुल,उमेश कुशवाहा,विजय कुमार शर्मा,राजीव रंजन यादव,आशीष कुमार गुप्ता,शिव दुबे,निशिकांत श्रीवास्तव,मनीष यादव सहित मुख्य आचार्य कमलाकांत उपाध्याय उपस्थित थे। उपस्थित सभी लोगो का धन्यवाद ज्ञापन चंदन ओझा ने किया।

Related posts

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अम्बेडकरनगर में 21 अरब 22 करोड़ र० की4,977 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया।

rktvnews

यह मुकेश की नहीं, बस्तर की पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट है!

rktvnews

खान मंत्रालय ने खनन और खनिज प्रसंस्करण में अनुसंधान एवं नवाचार प्रोत्‍साहन के लिए खनन स्टार्ट-अप वेबिनार आयोजित किया।

rktvnews

भोजपुर जिले में दक्षिण एकौना फुटबॉल क्लब द्वारा नाइट फाइनल मैच का आयोजन किया गया।

rktvnews

दुमका परिसदन में झारखंड विधानसभा की याचिका समिति की बैठक आहूत।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ।

rktvnews

Leave a Comment